फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Child thief made noise, youth caught

बच्चा चोर का मचा शोर, युवक पकड़ा

Fri, 28 Oct 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Child thief made noise, youth caught
मुजफ्फरनगर। नगर की झांसी रानी मूर्ति के पास पार्क में शाम के समय एक युवक को बच्चा चोर समझकर शोर मचा दिया गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस युवक को पकडकर थाने ले गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ब्रिजेश शर्मा का कहना है कि लगभग 22 वर्षीय युवक नशे की हालत में हैं। वह झांसी रानी की मूर्ति के पास पार्क में बैठा था। वहां एक परिवार भी छोटी बच्ची के साथ बैठा था। युवक ने खिलाने के लिए बच्ची को गोद में उठा लिया, इस पर बच्ची के परिवार के लोगों ने बच्चा चोर होने का शोर मचा दिया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। युवक नशे की हालत में है और सही से बातचीत भी नहीं कर पा रहा है। होश में आने पर उससे पूछताछ की जाएगी। वैसे बच्ची के परिजनों ने गलतफहमी में बच्ची को गोद में उठाने की बात कहते हुए युवक को छोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने लिखित में शिकायत भी नहीं की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed