फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chhoturam College: Yoga taught to NSS students

एनएसएस के छात्रों को सिखाया गया योग

Mon, 22 Feb 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Chhoturam College: Yoga taught to NSS students
एनएसएस के छात्रों को सिखाया गया योग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन योग सिखाया गया। सर्व शक्तिमान ज्योतिपुंज पाने को अभ्यास सत्र ब्रह्मकुमारी आश्रम केशवपुरी जयंती देवी ने कराया।

मेडिटेशन के माध्यम से सर्व शक्तिमान ज्योतिपुंज को पाने के लिए प्रथम सोपान का अभ्यास कराया तथा उस ज्योतिपुंज की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए आमजन तथा ज्योतिपुंज के अंतर को स्पष्ट किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग साधना के माध्यम से हम अपने पूर्व जन्मों के बारे में भी जानकारी कर सकते हैं। अभ्यास सत्र के उपरांत सभी वालंटियर अपने कार्यक्रम अधिकारियों के निर्देशानुसार सभी अपनी-अपनी चयनित बस्तियों में पहुंचे तथा आंशिक श्रमदान किया। भोजन उपरांत भाषण, लोकगीत, स्लोगन, पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। व्याख्यान व लोकगीत प्रतियोगिताओं में सार्थक, अभिषेक मिश्रा, सादान, शिवानी, अदिति, अनुषा, वैशाली त्यागी, आकाश आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डॉ. गिरिराज किशोर, क्रीड़ा अध्यक्ष डॉ. सहदेव सिंह मान, डॉ. आईडी शर्मा, हरिओम शर्मा, डॉक्टर एके सिंह ने उपस्थित रहकर सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। अंत में डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ जॉनी कुमार ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed