{"_id":"5df7d7148ebc3e879f4a88c4","slug":"checking-in-khatauli-banks-khatauli-news-mrt4591159188","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में पुलिस ने की चेकिंग, कर्मियों पर नहीं बजा सायरन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में पुलिस ने की चेकिंग, कर्मियों पर नहीं बजा सायरन
खतौली में बैंकों में चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
Link Copied
खतौली। पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। बैंकों के कर्मचारियों से सायरन बजाने के लिए कहा गया। कई बैंकों के कर्मचारी सायरन का बटन नहीं दबा सकें। पुलिस ने ऐसे कर्मचारियों को नसीहत दी। पुलिस ने बैंक में संदिग्ध हालत में खड़े तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उनके परिजनों को सौंपा दिया।
विज्ञापन
सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने पुलिस बल के साथ सभी बैंकों की शाखाओं का निरीक्षण किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि बैंक की चेकिंग करते हुए उनके द्वारा कर्मचारियों से सायरन का बटन दबवाकर देखा गया। कुछ बैंकों के कर्मचारियों पर सायरन ही बटन नहीं दब सका। जिसको लेकर उनको नसीहत दी गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी बैंकों में अब सायरन का बटन मेजों के नीचे लगवाया जाएगा, जिससे कोई भी वारदात होने से पूर्व आसानी से कर्मचारी अपने पैरों से सायरन का बटन दबा सकेंगे। इसके लिए सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बैंक में संदिग्ध हालत में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। युवकों के परिजनों को जानकारी मिलने पर वह भी थाने पहुंच गए। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ करने के बाद उनको परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।