फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Checking campaign in the district over mask

मास्क को लेकर जनपद में चला चेकिंग अभियान

Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Checking campaign in the district over mask
कोरोना संक्रमण से बेपरवाह बिना मॉस्क के बाजार से गुजरती स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मास्क को लेकर जनपद में चला चेकिंग अभियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 को लेकर जनपद पुलिस ने रविवार को गंभीरता दिखाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाते हुए 1200 से अधिक लोगों के चालान करते हुए 1.43 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में रविवार को मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के नई मंडी थाना पुलिस ने 123 चालान काटते हुए 12,500 रुपये का जुर्माना वसूल किया, जबकि शहर कोतवाली ने 47 चालान काटते हुए 6100 रुपये जुर्माना वसूला। सिविल लाइंस पुलिस ने 56 चालान काटते हुए 11,250 रुपये का जुर्माना वसूल किया। सिखेड़ा पुलिस ने 39 चालान काटते हुए 3900 रुपये जुर्माना, पुरकाजी पुलिस ने 79 चालान काटते हुए 12,300 रुपये जुर्माना, छपार पुलिस ने 118 चालान काटते हुए 14,500 रुपये जुर्माना, चरथावल पुलिस ने सबसे अधिक 206 चालान काटते हुए 23,450 रुपये जुर्माना वसूल किया। वहीं, खतौली पुलिस ने 140 चालान काटते हुए 14 हजार रुपये, मंसूरपुर पुलिस ने 60 चालान काटते हुए 9,050 रुपये, जानसठ पुलिस ने 89 चालान काटते हुएण 8,900 रुपये, मीरापुर पुलिस ने 59 चालान काटते हुए 6,400 रुपये, रामराज पुलिस ने 30 चालान काटते हुए तीन हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। भोपा पुलिस ने चार चालान काटते हुए चार सौ रुपये, ककरौली पुलिस ने आठ चालान के साथ एक हजार रुपये, बुढ़ाना पुलिस ने 30 चालान के साथ तीन हजार रुपये, शाहपुर पुलिस ने दस चालान के साथ एक हजार रुपये और रतनपुरी पुलिस ने 19 चालान के साथ 1,900 रुपये जुर्माना वसूला। भौराकलां थाना पुलिस ने 27 चालान के साथ 2,700 रुपये, तितावी पुलिस ने 49 चालान के साथ 5,200 रुपये और ट्रैफिक पुलिस ने शहर क्षेत्र में 23 चालान काटते हुए 2,900 रुपये का जुर्माना वसूल किया। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि आगे भी अब मास्क को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन

----------1
पुलिसकर्मी के सुविधा शुल्क लेने का वीडियो वायरल
मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को मास्क को लेकर चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक पुलिसकर्मी ने पूरे महकमे को शर्मसार कर दिया। दरअसल, शहर के फक्करशाह चौक पर एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह चेकिंग के लिए दो बाइक सवारों को रोकता है। इनमें से एक बाइक पर सवार दो युवक कागजात दिखाने के लिए कुछ दूर बैठे दरोगा के पास चले जाते हैं, जबकि दूसरा बाइक सवार कागजात दिखाने के बहाने अपने हाथ में लिए गए रुपये पुलिसकर्मी को दिखाता है। इस पर पुलिसकर्मी चुपके से उक्त बाइक सवार से रुपये ले लेता है। यह पूरा घटनाक्रम वहीं मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल से शूट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed