फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cheated eight and a half lakhs by pretending that the house was a pot of gold

Muzaffarnagar News: घर सोने का घड़ा बताकर ठगे साढ़े आठ लाख

Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cheated eight and a half lakhs by pretending that the house was a pot of gold
मुजफ्फरनगर, जानसठ। पीर पर प्रसाद चढ़ाने गए मां बेटा को वहां मौजूद दो ठगों ने अपने झांसे में ले लिया और बच्चे के हाथों में बहुत माल होने का दावा करते हुए घर आने की बात कही। महिला दोनों ठगों को अपने साथ घर ले आई। जमीन से बर्तन निकाल कर दिखाते हुए साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव चिदौड़ा निवासी कविता अपने बेटे के साथ कुछ दिन पहले खतौली क्षेत्र में स्थित एक पीर पर प्रसाद चढ़ाने के लिए गई थी। आरोप है कि पीर पर पहले से मौजूद दो सूफी संत मौजूद थे। प्रसाद चढ़ा कर जैसे ही मां बेटा घर के लिए चलने लगे, तो दोनों सूफी संतों ने बच्चे के हाथ को पकड़ लिया और कहा कि इसके हाथों में तो साफ दिख रहा है कि करोड़ों का माल तुम्हारे घर के अंदर घड़े में दबा हुआ है। मां बेटा दोनों ठगों के झांसे में आ गए। उन्हें घर ले आए। रात्रि में ठगों तंत्र मंत्र विद्या आरंभ की और जमीन के भीतर से दो बर्तन निकाल कर दिखाए। जिससे पूरे परिवार को माल दबा होने का यकीन हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान छह लाख रुपए दोनों ठगों ने उक्त महिला से ठग लिए। महिला ने बताया कि वह ठग उसके पिता के पास में भी पहुंचे और ढाई लाख रुपए वहां से भी ठग लाए। महिला ने पुलिस को बताया कि दोनों ठग खतौली निवासी हैं। पीड़ित महिला ने अपने भाई के साथ शाम के समय कोतवाली पहुंचकर पूरा मामला बताया और तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed