फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaurachori incident important event of freedom struggle: Goyal

चौराचोरी कांड स्वतंत्रता संग्राम की अहम घटना : गोयल

Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Chaurachori incident important event of freedom struggle: Goyal
श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में चौराचोरी शताब्दी महोत्सव संपन्न
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। श्री रामकृष्ण योगाश्रम इंटर कॉलेज में चौराचोरी शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि चौराचोरी कांड स्वतंत्रता संग्राम की अहम घटना है।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अरुण कुमार गोयल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन में गोरखपुर के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। अंग्रेजों का जुल्म भी उनके हौसले पस्त नहीं कर सका। भारत के इतिहास की पृष्ठभूमि को बदलने वाली यह घटना 4 फरवरी 1922 को गोरखपुर के पास चौरीचोरा नामक स्थान पर हुई। अंग्रेजी सरकार के अत्याचार से पीड़ित भीड़ ने पुलिस स्टेशन में आग लगा दी थी। इसमें 22 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हो गई थी। ब्रिटिश राज ने क्रातिकारियों पर मुकदमा चलाकर 225 क्रांतिकारियों में से 172 को मौत की सजा सुनाई। इनमें से 12 क्रांतिकारियों को फांसी दी गई। गांधी जी ने इस घटना से प्रभावित होकर असहयोग आंदोलन वापस ले लिया था। चौराचोरी कांड ने भारत को अंग्रेजी हुकूमत के अंधेरे साम्राज्य से बाहर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहली बार योगी सरकार द्वारा चार जनवरी 2021 से लेकर चार फरवरी 2022 तक चौराचोरी शताब्दी महोत्सव आयोजन किया गया। इस मौके पर ममता वर्मा, अरुण कांति चक्रवर्ती, अनिता बंसल आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed