फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Chaudhary Shakti Singh became divisional president of Kisan Kranti Sena

Muzaffarnagar News: किसान क्रांति सेना के मंडलाध्यक्ष बने चौधरी शक्ति सिंह

Wed, 27 Sep 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Shakti Singh became divisional president of Kisan Kranti Sena
किसान क्रांतिसेना के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शक्ति सिंह को माला पहनाते राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मो
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शिवसेना क्रांति सेना की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें शिवसेना क्रांति सेना की नई शाखा किसान क्रांति सेना का गठन और आने वाले समय में एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान भाकियू छोड़ कर संगठन में शामिल हुए शक्ति सिंह को किसान क्रांति सेना का सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया।


क्रांतिसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि समय की मांग और किसानों की समस्याओं को देखते हुए किसान क्रांति सेना का गठन किया गया। अब संगठन किसानो की समस्याओं के हर संभव समाधान के लिए अग्रसर रहकर कार्य करेगा। चौधरी शक्ति सिंह ने कहा कि किसानों की लड़ाई लड़ने का दम भरने वाले किसान संगठन आपस में प्रति स्पर्धा का माहौल बना रहे है और वर्चस्व की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसे में किसान अपनी समस्याओं के समाधान को खोज रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसानों के लिए मजबूती के साथ कार्य करेंगे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज सैनी, डॉ. योगेंद्र शर्मा, शरद कपूर, आनंद प्रकाश गोयल, मुकेश त्यागी, अमित गुप्ता, जितेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed