{"_id":"647e3b31f3b8e5a207085719","slug":"charges-framed-on-six-including-saiduzzaman-and-kadir-rana-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1326-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सईदुज्जमां और कादिर राना समेत छह पर आरोप तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सईदुज्जमां और कादिर राना समेत छह पर आरोप तय
Tue, 06 Jun 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 06 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साल 2004 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मुकदमे में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां और पूर्व सांसद कादिर राना समेत छह अभियुक्तों पर आरोप तय हो गए हैं। प्रकरण की सुनवाई न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की।
कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर सईदुज्जमां ने चुनाव लड़ा था। उनके समर्थन में फक्करशाह चौक पर बगैर अनुमति के जनसभा कराई गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो सभा में मौजूद पदाधिकारी अनुमति पत्र नहीं दिखा पाए थे। पुलिस ने पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सांसद कादिर राना के अलावा सादिक शमीम, काला, अहसान, सलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। प्रकरण की सुनवाई न्यायालय विशेष न्यायाधीश (एमपी/एमएलए कोर्ट) के पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल ने की। सोमवार को आरोपी अदालत में हाजिर हुए। अभियुक्तों पर आरोप तय हो गए हैं।