फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Charge taken away from committee secretary on farmers' complaints

Muzaffarnagar News: किसानों की शिकायतों पर समिति सचिव से छीना चार्ज

Sat, 06 Jan 2024 05:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Charge taken away from committee secretary on farmers' complaints
-चरथावल सहकारी समिति के सभापति ने भी की थी शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार ने किसानों से दुर्व्यवहार करने और दफ्तर में समय से उपस्थित नहीं होने की शिकायत पर सचिव शुभम कुमार को पद से हटा दिया है। बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. के सभापति ने सचिव की लापरवाही के संबंध में अफसरों से शिकायत की थी।


समिति चेयरमैन भूषण त्यागी ने बताया कि एआर कॉपरेटिव ने किसानों की शिकायतों के बाद सचिव को हटा दिया है। उनके खिलाफ कृषकों के साथ दुर्व्यवहार करने, समय से दफ्तर में ना आने, ऋण वितरण निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पूर्ण नहीं करने की शिकायत थी। समिति के कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासनिक कमेटी, जिला सहकारी बैंक लि. मुजफ्फरनगर की सहमति के बाद शुभम कुमार को सचिव के दायित्वों से मुक्त करने के लिए आदेशित किया गया। सहायक निबंधक सहकारिता अशोक कुमार ने अग्रिम व्यवस्था तक सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) विकास खंड चरथावल को सचिव के पद का अतिरिक्त दायित्व निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया है। शुभम कुमार फिलहाल चरथावल समिति पर सम्बद्ध रहकर एडीओ (सहकारिता) के निर्देशानुसार समिति के कार्य संपादित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed