{"_id":"68aa250fcd6023ea540fc580","slug":"charge-sheet-against-nine-including-mamta-in-attack-on-deputy-secretary-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-152683-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उप सचिव पर हमले में ममता समेत नौ के खिलाफ चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उप सचिव पर हमले में ममता समेत नौ के खिलाफ चार्जशीट
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खतौली के लाल दयाल पब्लिक स्कूल के उप सचिव राजवीर वर्मा पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा समेत नौ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। तीन अज्ञात हमलावरों की भूमिका साबित नहीं हुई।
उप सचिव पर 19 मई को स्कूल में पूजा करने के दौरान हमला हुआ था। लखनऊ तक प्रकरण की गूंज हो चुकी है। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया गया। पीड़ित के बेटे कर्मवीर सिंह ने 20 मई को मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में दर्शाए गए तीन आरोपी जांच में साबित नहीं हुए।
पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ ही चार्जशीट पेश की। पूर्व प्रधानाचार्य ममता दत्त शर्मा समेत सभी आरोपियों के खिलाफ नोटिस भी जारी किए गए हैं।
इनके खिलाफ दाखिल हुआ आरोपपत्र : आरोपी ताजपुर निवासी आशीष चौधरी, दौराला के नगली साधारण निवासी चालक अजीत, पंकज एवं प्रमोद, टबीटा निवासी ट्रांसपोर्ट इंचार्ज श्रीकांत, दौराला के पीरपुर निवासी रवि मास्टर, बहादुरपुर निवासी रोबिन, मेरठ निवासी शिक्षिका और पूर्व प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
सीओ खतौली रामाशीष यादव ने बताया कि राजवीर सिंह वर्मा पर जानलेवा हमला करने के मामले में 9 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट सीट लगा दी गई है, जिसे कोर्ट में दाखिल कर दिया है।