{"_id":"65f6e695542be15c7609c475","slug":"changing-weather-attacks-the-skin-two-thousand-sick-people-arrived-for-treatment-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-118903-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बदलते मौसम का त्वचा पर वार, उपचार कराने पहुंचे दो हजार बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बदलते मौसम का त्वचा पर वार, उपचार कराने पहुंचे दो हजार बीमार
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बदलते मौसम का असर लोगों की त्वचा पर भी हो रहा है। आरोग्य मेले में 2680 मरीजों ने उपचार कराया। इनमें सबसे अधिक संख्या त्वचा से संबंधित मरीजों की रही। इसके अलावा सर्दी, खांसी जुकाम और बुखार के मरीज भी पहुंचे।
जिले के सभी 43 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में बुखार, सांस, मधुमेह, त्वचा, गैस, पेट दर्द, सिर सर्द, बदन दर्द, चर्म रोग, सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर की शिकायत लेकर मरीज पहुंचे। इनमें त्वचा के 680, बुखार व अन्य के 456 और गैस्ट्रो के 335 मरीजों ने परामर्श लिया। 995 पुरुष, 885 महिलाएं और 700 बच्चों ने उपचार कराया। वहीं, कुछ गर्भवती महिलाओं ने भी पहुंचकर अपनी जांच कराई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि बदलता मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों चलने वाली हवा की वजह से त्वचा पर भी इसका असर पड़ता है।
सीएमएस डॉ. राकेश ने कहा कि सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। वायरल बुखार के मरीज अधिक संख्या में पहुंचते हैं। रात के समय तापमान गिरने पर भी लोग दिन की तरह ही कम कपड़ों में घूमते हैं, जिससे उन्हें सर्दी लग जाती है। लोगों ने ठंडे पानी का सेवन करना शुरू कर दिया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। इससे नजला, जुकाम होता है और फिर सिर दर्द के साथ बुखार हो जाता है।