{"_id":"602818628ebc3ee9137957df","slug":"chain-snatcher-arrested-in-encounter-partner-absconding-muzaffarnagar-news-mrt5252238189","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा चेन स्नेचर, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा चेन स्नेचर, साथी फरार
विज्ञापन
नई मंडी पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में चेन स्नेचर गिरफ्तार, साथी फरार
मुजफ्फरनगर। शहर के संधावली कट पर शनिवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने चेन स्नेचर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। आरोपी के कब्जे से स्कूटी, लूटा गया पर्स, नौ मोबाइल फोन व अन्य सामान बरामद किया। गोली लगने से घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइंस थाना पुलिस शनिवार शाम सुजड़ू गेट चौकी पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संधावली कट के पास बदमाशों की मौजूदगी की सूचना पर थाना पुलिस ने वहां दबिश दी। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस जैसे ही संधावली कट पर पहुंची, वहां मौजूद दो युवकों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर वहीं गिर पड़ा, जबकि दूसरा फरार हो गया।
घायल बदमाश की पहचान मोहल्ला मल्हूपुरा निवासी अनस के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक पर्स, नौ मोबाइल फोन, एक स्कूटी, तमंचा-कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी अनस चेन स्नेचर है, जिसने शहर क्षेत्र में लूट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी मुख्यत: महिलाओं को निशाना बनाते थे, जो पैदल गलियों में आती-जातीं थीं। पूछताछ में साकेत कॉलोनी के साथ ही नई मंडी के गऊशाला रोड पर हुई लूट की घटनाओं का भी खुलासा होने की उम्मीद है। वहीं, उसके फरार साथी को भी चिह्नित किया जा रहा है।