फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrating birthday of Muslims wrong: Ulma

मुसलमानों का जन्मदिन मनाना गलत: उलमा

Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Celebrating birthday of Muslims wrong: Ulma
मौलाना मुफ्ती असद कासमी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। मुसलमानों के जन्मदिन मनाने को उलमा ने गलत करार दिया है। उन्होंने शरीयत का हवाला देते हुए कहा कि कुरआन और हदीस में इसको लेकर कोई जिक्र नहीं किया गया है। इतना ही नहीं अल्लाह के रसूल ने भी कभी जन्मदिन नहीं मनाया। यह इसाइयों की परंपरा है, इसे अपनाने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने जन्मदिन मनाने को लेकर कहा कि यह एक खुराफात है, क्योंकि कुरआन, इस्लाम, शरीयत और हदीस में जन्मदिन मनाए जाने को लेकर कोई जिक्र नहीं है। जन्मदिन मनाने की परंपरा इसाइयों की है और मुसलमान उनकी नकल कर रहे हैं। मुसलमानों को इससे बचना चाहिए और शरीयत के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। मुफ्ती असद ने कहा कि जन्मदिन पर यह सोचना चाहिए कि उम्र से एक साल कम हो गया। इसमें हमने क्या अच्छा किया और क्या बुरा किया, जबकि इसके उलट लोग उम्र का एक साल कम होने पर खुशी मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed