फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated the birthday of the great artisan Padmabhushan Ram V Sutar

महान शिल्पी पद्मभूषण राम वी सुतार का जन्मदिवस मनाया

Sat, 20 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birthday of the great artisan Padmabhushan Ram V Sutar
मुजफ्फरनगर। मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में महान शिल्पी पद्मभूषण राम वी सुतार का 96 वां जन्मदिवस मनाया गया। कलांगन के तत्वावधान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कलाकारों के चित्रों की भव्य कला प्रदर्शनी लगाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कला प्रेमियों ने मूर्तिकार राम वी सुतार के जन्मदिन पर हवन पूजन किया। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसमें कलाकारों द्वारा निर्मित कलाकृतियों को सजाया गया। डीआईओएस ने कहा कि साधारण से धीमान परिवार में जन्मे राम सुतार ने अपने परिश्रम और लगन से देश विदेश में सम्मान प्राप्त किया, इससे हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ विनीत कुमार चौहान ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में कला को प्रमुख स्थान तो दिया गया है, परंतु उसका क्रियान्वयन भी ईमानदारी से किया जाना चाहिए। कलांगन के डायरेक्टर महावीर सिंह ने कहा कि पद्मभूषण राम वी सुतार को भारत रत्न सम्मान से भी सम्मानित किया जाना चाहिए। प्रदर्शनी संयोजक अध्यापक डॉ अनिल सैनी रहे। कलांगन के कलाकार अनमोल सोनी, मोहिनी दिल्ली, सुनील कुमार, अध्यापक राजबल सैनी, शिवानी, प्रीति प्रजापति, लवनिका, अंकिता, पुनीत, तमसा सैनी, सागर कल्याण, सीमा त्यागी, दीपिका अरोरा, इंदु आदि के चित्र सराहे गए। प्रदर्शनी शनिवार को सुबह 10 बजे से सांय: पांच बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed