{"_id":"57b605534f1c1bd66b6ed035","slug":"celebrated-raksha-bandhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 19 Aug 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में भाई को राखी बांधती बहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षा बंधन बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर मनाया। भाइयों ने रक्षा का वचन दिया। शहर के बाजारों में मिठाई और गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही। रक्षाबंधन के चलते ट्रनों, बसों में भारी भीड़ उमड़ी। सभी मार्गों पर दुपहिया और चौपहिया वाहनों की रेलमपेल रही।
रक्षा बंधन के पर्व को लेकर सुबह से ही उल्लास दिखाई दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों में राखी बांधने और बंधवाने को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए जहां उनके घर गईं, वहीं बड़ी संख्या में भाई भी राखी बंधवाने बहनों के घर पहुंचे। कलाई पर राखी बंधवाने के बाद भाइयों ने नेग दिया।
कुछ भाइयों ने बहनों को उपहार भी भेंट किए। राखी के पर्व को लेकर बाजारों में सुबह से ही भीड़ रही। मिठाइयों और उपहारों की दुकानों पर सुबह से ही लाईन लगी थी। कुछ बहनें जहां भाइयों का मुंह मीठा कराने के लिए मिठाई खरीद रही थी, वहीं भाइयों ने बहनों को देने के लिए मिठाई खरीदी। खासकर घेवर की बंपर बिक्री हुई। घेवर का दुकानों पर आर्डर पूरा नहीं हो रहा था। छोटे बच्चों में उपहार देने की अधिक होड़ थी।
विज्ञापन
बच्चों के उपयोग की चीजें गिफ्ट में देने को लेकर अधिक उत्साह था। रक्षा बंधन के पर्व के चलते जहां बाजारों में भीड़ का माहौल बना रहा, वहीं मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति रही। ट्रेनों में भारी मारामारी देखने को मिली। सुबह से ही ट्रेनों में अधिक भीड़ थी। रेलवे पुलिस को यात्रियों को कंट्रोल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज बसों में काफी भीड़ रही। रोडवेज ने त्यौहार को देखते हुए बसों का संचालन बढ़ाया। प्राइवेट बसों में यात्रियों की भीड़ रही। आम आदमी को गंतव्य तक पहुंचने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
मौसम रहा सुहावना
रक्षा बंधन के दिन मौसम भी अच्छा रहा। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। सुबह से ही आकाश में बादल छाए रहे। कई बार बादल गरजे और रिमझिम फुहारों ने गर्मी को जैसे धो दिया। त्यौहार पर लोगों को गर्मी से राहत मिली। कुछ देर बारिश होने के कारण परेशानी का सामना भी करना पड़ा।