{"_id":"63582ecf4b65b37cfd0b23f4","slug":"celebrated-moksha-kalyanak-of-mahavir-swami-muzaffarnagar-news-mrt610874313","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर स्वामी का मोक्ष कल्याणक मनाया
विज्ञापन
निर्वाण लाडू चढ़ाया, जिनेंद्र भगवान का अभिषेक किया
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कस्बे के जैन मंदिरों में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के निर्वाण दिवस पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया तथा अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर जिनेंद्र भगवान का अभिषेक भी किया गया।
श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा कर निर्वाण कांड पढ़कर उत्साह के साथ लाडू चढ़ाते हुए आरती की। एक धर्म संदेश में रजनी जैन ने बताया कि आज के दिन 527 ईसा पूर्व भगवान महावीर को निर्वाण मोक्ष प्राप्त हुआ था। उस दिन कार्तिक मास की अमावस्या की रात थी। इसी दिन भगवान महावीर के प्रमुख गणधर गौतम स्वामी को भी कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसलिए दीप और रोशनी के त्योहार दीपावली को जैन धर्म में भी धूमधाम से मनाया जाता है। जैन धर्म में यह त्योहार विशेष रूप से त्याग और तपस्या के तौर पर मनाया जाता है।
जक्की वाला मंदिर में उर्मिला जैन व छवि जैन के संयोजन में महावीर निर्वाणोत्सव के पंच दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कार वितरित गए। इस अवसर पर करुणा, निर्मल, ललिता, अंजली, अनीता, डा. ज्योति, वर्षा, अंजू, सुषमा, माया, पवित्रा, दीक्षा, अनवी, वर्षा, मोनिका, नीलिशा, अंजना, कविता, प्रीति, राखी, रेशी, स्नेह, उषा, प्रभा, सरला, अलका, इंदू, प्रियंका प्रवक्ता, तृप्ती, दीपाली, नीरज जैन प्रवक्ता, सर्वेश, मुस्कान, तनीशा, विशाखा, बीना, विभा, ममता, मीनू, उमा, अविका, अर्चना, सीमा, डा. आशा, मनीषा, नैना, मधु, शिल्पी, संध्या आदि मौजूद रहे।