फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated Hindu New Year by hoisting the flag at homes

श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट ने 251 घरों पर ध्वज फहराकर हिंदू नववर्ष मनाया

Sun, 03 Apr 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Celebrated Hindu New Year by hoisting the flag at homes
देवबंद। हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में श्री सनातन धर्म सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को नगर में 251 घरों व प्रतिष्ठानों पर ध्वज फहराए गए। बाद में ट्रस्ट सदस्यों ने श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी के शक्तिपीठ पर जाकर मां जगदंबा की उपासना की।
विज्ञापन

ट्रस्ट संरक्षक चौधरी राजपाल सिंह व सतीश गिरधर ने कहा कि श्री सनातन धर्म ही हमारी संस्कृति को जीवित रखने का कार्य कर रहा है। अध्यक्ष राकेश सिंघल ने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर श्री सनातन धर्म से संबंधित कार्य नगर में किए जाएंगे। इस मौके पर राजीव गुप्ता, विशाल शर्मा, विपिन गर्ग, विनय कुच्छल, संजय गुप्ता, दीपक गर्ग, अरविंद मंगल, राजकुमार जाटव, अरविंद बंसल, विपिन त्यागी, राजेश अनेजा व संजय सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

बलजीत कॉलोनी स्थित मंदिर में महिलाओं ने दीप जलाकर और मंगलगीत गाते हुए हिंदू नववर्ष का स्वागत किया। बिजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हिंदू नववर्ष उल्लास, खुशी और भारतीय संस्कृति का त्योहार है। इसी दिन के सूर्योदय से ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी। अध्यापक सुशील कौशिक ने लोगों से अपने बच्चों को अच्छे संस्कार व शिक्षा देकर समाज और देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यहां पूनम कौशिक, रीता सिंह, स्नेहलता त्यागी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान बॉबी, सुशीला, कुसुम, राजेश, विनिता त्यागी व मुनेश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed