फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Celebrated 74th birthday of Keshavanand Maharaj

केशवानंद महाराज का 74 वां जन्मोत्सव मनाया

Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Celebrated 74th birthday of Keshavanand Maharaj
5-शुकतीर्थ हनुमानधाम अदिष्ठता महामंडलेश्वर स्वामी केशवानन्द महाराज केक काटकर सादगी से जन्मोत्? - फोटो : KHATAULI
केशवानंद महाराज का 74 वां जन्मोत्सव मनाया
विज्ञापन

मोरना। तीर्थनगरी शुकतीर्थ स्थित हनुमत धाम के महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज का 74वां जन्मोत्सव मनाया गया।
समारोह में शिव कल्याण आश्रम के महंत स्वामी गीतानंद गिरि महाराज ने कहा कि स्वामी केशवानंद महाराज ने नगरी में गंगा तट पर हनुमतधाम नक्षत्र वाटिका की स्थापना कर उसमें बहु उपयोगी पौधों का संग्रह कर सराहनीय कार्य किया है। इसके अलावा नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए उन्होंने हनुमद्धाम परिसर में विशाल आवासीय भवन का निर्माण कराया है। नगरी के गंगा तट व परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच बनवाई है। कार्यक्रम को गीता आश्रम के महंत स्वामी गीतानंद तीर्थ महाराज, सूर्य प्रकाश महाराज, ब्रह्मचारी आनंद स्वरूप आदि ने भी संबोधित किया। शुभारंभ सामूहिक सुंदरकांड के पाठ से किया गया। विभिन्न प्रांतों से आए शिष्यों ने महाराज का विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच भाव पूजन किया गया। तत्पश्चात भंडारे का भी आयोजन हुआ। साधु-संतों व ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई। श्रीराम आध्यात्मिक प्रन्यास के अध्यक्ष आरके टंडन, जियालाल, जगदीश सिंघल, आचार्य सीताराम शास्त्री, पंडित परशुराम, जितेंद्र, राकेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल ,सुभाष, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed