{"_id":"62b7517a176738376e4ba06f","slug":"cbi-raids-on-the-contractor-in-the-investigation-of-refund-scam-in-income-tax-department-muzaffarnagar-news-mrt594367677","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग में रिफंड घोटाले की जांच में ठेकेदार के यहां सीबीआई का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग में रिफंड घोटाले की जांच में ठेकेदार के यहां सीबीआई का छापा
विज्ञापन
- ठेकेदार से पूछताछ के साथ ही कई दस्तावेज ले गई टीम अपने साथ
- आयकर विभाग में हुए रिफंड घोटाले की जांच कर रही है सीबीआई टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गाजियाबाद से पहुंची सीबीआई की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से कस्बे में एक ठेकेदार के मकान के अलावा दो अन्य स्थानों पर घंटो सर्च की। सभासद से भी टीम ने जानकारी जुटाई और ठेकेदार से आयकर विभाग के मामले को लेकर पूछताछ की।
शनिवार को गाजियाबाद से सीबीआई टीम शाहपुर थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर कस्बे के मुख्य बाजार स्थित ठेकेदार सिराज मलिक के मकान पर पहुंचे। इसके अलावा टीम के अन्य सदस्य एक सभासद के मकान पर भी गए। जहां उन्होंने सभासद से पूछताछ की। टीम एक पूर्व सभासद के आवास पर भी गई और वहां भी पूछताछ की। सीबीआई ने सिराज मलिक के मकान पर गहनता से जांच की। सीबीआई अपने साथ सिराज मलिक के घर से महत्वपूर्ण दस्तावेज व सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी अपने साथ ले गई । उधर, टीम के सदस्यों ने ठेकेदार सिराज मलिक के मकान के पास स्थित दुकानदारों से भी पूछताछ की।
ये है मामला
आयकर विभाग में रिफंड को लेकर करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है। जिसकी जांच सरकार ने सीबीआई को सौंपी है। इसी जांच में फंसे एक आयकर विभाग के अधिकारी के संबंध ठेकेदार सिराज मलिक से बताये जाते हैं। उक्त सिराज मलिक नगर निकायों में ठेकेदारी करता है और कई जनपदों की नगर निकायों में उसका काम चल रहा है। सीबीआई की जांच में कस्बे के उक्त ठेकेदार का नाम भी प्रकाश में आया है। जिसके चलते सीबीआई की टीम ने जांच की। ठेकेदार के मकान पर पहुंची टीम ने आयकर विभाग के रिफंड के संबंध में जांच की। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि टीम के सदस्यों की सुरक्षा के लिए पुलिस दी गई थी। किस मामले की जांच की गई, इसकी जानकारी नहीं है।