फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cash-jewelery cheated from woman in Sadar Bazar

सदर बाजार में महिला से नकदी-जेवर ठगे

Sat, 21 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cash-jewelery cheated from woman in Sadar Bazar
सदर बाजार में महिला से नकदी-जेवर ठगे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सदर बाजार में दो युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर उससे हजारों की नकदी, सोने के कुंडल व चांदी की अंगुठियां ठग ली और फरार हो गए। युवकों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी महेशवती शनिवार शाम किसी काम से सदर बाजार में गई थी। पीड़िता के अनुसार सदर बाजार में उसे दो युवक मिले, जिन्होंने उसे बहाने से रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने महिला को जल्द ही उसके घर पर बड़ी विपत्ति आने की बात कहकर झांसे में ले लिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये, सोने के कुंडल और चांदी की तीन अंगुठियां उतरवा ली और लेकर रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी, जिस पर पीआरवी मौके पर पहुंची और महिला को गाड़ी में बैठाकर शहर में दोनों युवकों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। सूचना पर महिला के परिजन भी थाने जा पहुंचे, जिसके बाद पीड़िता द्वारा अज्ञात के खिलाफ घटना की तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed