{"_id":"6aae7c001097efd58507899b","slug":"cash-and-jewelry-worth-lakhs-stolen-from-a-locked-house-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1007-181045-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बंद मकान से लाखों की नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बंद मकान से लाखों की नकदी और जेवर चोरी
विज्ञापन
- मकान की छत कमजोर होने के कारण टिन शेड में सो रहा था दंपती
संवाद न्यूज एजेंसी
ककरौली। क्षेत्र के बेहड़ा सादात गांव में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर कमरे में संदूकों में रखी आठ लाख रुपये की नकदी व दो लाख के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी के बाद दोनों खाली संदूक मकान से कुछ दूर ईख के खेत में फेंक दिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की सहायता से मामले की जांच में जुटी है।
बेहड़ा सादात गांव में बिजनौर मार्ग पर चौराहे से करीब तीन सौ मीटर दूर अज्ञात चोरों ने रात में हाजी शरीफ के बंद मकान को निशाना बनाया। मकान की छत कमजोर होने के कारण हाजी शरीफ और उनकी पत्नी रशीदन मकान के बराबर में पशुओं के लिए बनाए गए टिन शेड में सो रहे थे। रात करीब दो बजे महिला लघुशंका के लिए उठी। इसी दौरान उनकी नजर मकान के कमरे पर पड़ी तो उसे ताला टूटा दिखाई दिया।
कमरे में जाकर सामान देखा तो दो संदूक गायब मिले। संदूकों में मकान निर्माण के लिए जुटाई गए आठ लाख रुपये और करीब दो लाख रुपये के जेवर रखे थे।
जानकारी देने पर पड़ोसी व ककरौली पुलिस मौके पर पहुंची। तलाश करने के दौरान पुलिस व ग्रामीणों को ईख के खेत में खाली दोनों संदूक पड़े मिले। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने मकान और टूटे ताले समेत अन्य स्थानों से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस चोरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पीड़ित ने ककरौली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई व चोरी हुआ माल बरामद कराने की मांग की।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन-
सीओ भोपा राधा रमण सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
यह बोला पीड़ित परिवार-
पीड़ित हाजी शरीफ ने बताया कि उनका मकान जर्जर अवस्था में है। कभी भी गिर सकता है। मकान निर्माण के लिए उन्होंने कई लोगों से उधार लेकर आठ लाख रुपये जमा किए थे। यही रकम संदूकों में रखी हुई थी। इसके साथ करीब दो लाख रुपये के आभूषण भी रखे थे। उनके कोई संतान नहीं है। उनके पास सात बीघा कृषि भूमि है। जिस पर खेती कर परिवार का गुजारा करते हैं।