{"_id":"60d378f98ebc3e4cda3dc6e9","slug":"cases-will-be-settled-in-lok-adalat-on-july-10-muzaffarnagar-news-mrt5441567117","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में दस जुलाई को होगा वादों का निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में दस जुलाई को होगा वादों का निपटारा
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायलय के मुख्यद्वार पर तैनात पुलिस।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक अदालत में दस जुलाई को होगा वादों का निपटारा
मुजफ्फरनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सलोनी रस्तोगी ने बताया कि 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के अध्यक्ष मलखान सिंह के कक्ष में एक बैठक हुई।
बैठक में इंश्योरेंश कंपनी के अधिकारी और अधिवक्तागण मौजूद रहे, इनमें न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी, यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी के पदाधिकारियों योगेंद्र कुमार, पीके कुच्छल, संजीव त्यागी, अनुराग, संजय ढींगरा, वकार, रमन एडवोकेट, धर्मेेंद्र बालियान आदि रहे। बैठक में निर्देशित किया गया कि 10 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित मामलों का अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण मुजफ्फरनगर के न्यायालय कक्ष में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। जो वादकारी अपना मोटर दुर्घटना प्रतिकर से संबंधित मामला सुलह समझौते के आधार पर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहता है 10 जुलाई को अध्यक्ष, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायालय से निस्तारित करा सकते है।
बीमा कंपनी के पदाधिकारियों तथा बीमा कंपनी के अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मामले सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने का प्रयास करने के लिए कहा गया। 28 जून को आयोजित होने वाली प्री ट्रॉयल में वादों को नियत कराकर सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
अदालतों में कार्य शुरू
मुजफ्फरनगर। बुधवार से अदालतों में कार्य शुरू हो गया। वादकारियों को अभी कोर्ट में जाने की इजाजत नहीं है। वादकारियों के अधिवक्ता ही कोर्ट में पहुंचे। कोर्ट परिसर के गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सैनिटाइज के बाद ही अंदर परिसर में जाने दिया गया। कोर्ट खुलने पर कचहरी में भी चहल पहल रही।