{"_id":"64ce4a2d337d9db2400d7074","slug":"case-registered-in-kuldeep-murder-case-three-sons-of-aunt-in-custody-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-5005-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कुलदीप हत्याकांड में मुकदमा दर्ज, मौसी के पुत्र तीन हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कुलदीप हत्याकांड में मुकदमा दर्ज, मौसी के पुत्र तीन हिरासत में
विज्ञापन
गांव बढेड़ी निवासी कुलदीप की शुक्रवार की रात गोली मारकर कर दी गई थी हत्या
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, चार टीम जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव परेई के युवक कुलदीप हत्याकांड में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक के मौसी के बेटे सहित तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। चार पुलिस टीम घटना के खुलासे के लिए लगाई गई है।
शुक्रवार की रात गांव बढेड़ी निवासी कुलदीप बाइक पर अपनी मौसी के बेटे जोनी उर्फ अरविंद पुत्र कालूराम निवासी गांव मोलाहेड़ी थाना मंसूरपुर के लिए खाना लेकर खेतों पर गया था। लौटते समय गांव परेई के जंगल में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
सीओ विनय गौतम ने बताया कि पुलिस ने रात में ही पूछताछ के लिए मृतक के मौसी के बेटे जोनी और नौकर को हिरासत में ले लिया था। मां ब्रिजेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जोनी लगभग तीन वर्ष से अपने बच्चों सहित कुलदीप के घर ही रह रहा हैं। शनिवार को दो युवक भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए है। उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।