फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Case registered against 13 dairy operators of Malhupura, Saket and Brahmapuri

Muzaffarnagar News: मल्हूपुरा, साकेत व ब्रह्मपुरी की 13 डेयरी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case registered against 13 dairy operators of Malhupura, Saket and Brahmapuri
-केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के भ्रमण के बाद जागा प्रदूषण विभाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के भ्रमण के बाद जागे प्रदूषण विभाग ने मल्हूपुरा, साकेत व ब्रह्मपुरी में आबादी के बीच घरों में चलाई जा रही डेयरी के मामले में थाना सिविल लाइन में 13 डेयरी संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नगर के कई क्षेत्रों में आबादी के बीच घरों में पशु डेयरी संचालित की जा रही हैं। शिकायत मिलने के बाद चार दिन पहले केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने मल्हूपुरा, साकेत व ब्रह्मपुरी कालोनी में क्षेत्रीय सभासदों को लेकर भ्रमण किया था, तब 13 घरों में डेयरी चलती मिली थी। इन घरों में दो सौ से ज्यादा पशु मिले थे। मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसे बाद 3 अक्टूबर को प्रदूषण विभाग के अधिकारियों ने नगर पालिका की स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ सभी डेयरियों का भौतिक सत्यापन किया। तब पाया था कि डेयरी मालिकों ने पशुओं का मल मूत्र कालोनी की गलियों में बहाया था, जिससे कई नाली बंद हो गई थीं। रविवार को प्रदूषण विभाग के अधिकारी (जेआरएफ) रविश प्रताप सिंह ने अधिकारियों के आदेश पर सिविल लाइन थाने में 13 डेरी संचालकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

--
इन धाराओं में हुआ मुकदमा-
प्रदुषण अधिकारी ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी तो उसके आधार पर पुलिस ने शालीनता और नैतिकता, सुविधा, स्वास्थ्य, सुरक्षा की धारा 269 व 270 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन्होंने कहा-
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि प्रदूषण विभाग अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
----
इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज-
1-जुल्फकार निवासी साकेत कालोनी

2-अख्तर निवाली मल्हूपुरा

3-शमशाद निवासी साकेत कालोनी

4- अब्दुल शमद निवासी साकेत

5-सुमित चौधरी निवासी साकेत कालोनी

6-साजिद निवासी मल्हूपुरा
7-नदीम निवासी मल्हूपुरा
8- महमूद निवासी मल्हूपुरा
9-फौदा निवासी मल्हूपुरा
10-इरफान निवासी मल्हूपुरा
11- आस मोहम्मद निवासी मल्हूपुरा
12-सलीम निवासी मल्हूपुरा
13 निखिल निवासी ब्रह्मपुरी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed