फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cars, bikes and scooters sell well under the new GST slab

Muzaffarnagar News: नए जीएसटी स्लैब में खूब बिकी कार, बाइक और स्कूटी

Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 23 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cars, bikes and scooters sell well under the new GST slab
मुजफ्फरनगर। नई जीएसटी दरों का लाभ कार, बाइक और स्कूटी खरीदने वालों सोमवार को खूब उठाया। नवरात्र के पहले दिन कार और बाइक की कीमतों में आई भारी कमी को देखते हुए ग्राहकों की बल्ले-बल्ले रही। महेंद्रा कंपनी की कारों की बिक्री पर 1.27 लाख से लेकर 1.43 लाख तक की छूट ग्राहकों को मिली।
विज्ञापन



सोमवार से नया जीएसटी नियम लागू हो गया। जिसके तहत सिर्फ दो जीएसटी स्लैब (पांच और 18 प्रतिशत) लागू कर दिये गए। जो लोग नई गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे थे। उनके लिए नई घोषणा काफी लाभकारी साबित हुई।
विज्ञापन

महिंद्रा और मारुती सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स, हीरो, बजाज और होंडा तक, सभी कंपनियों ने अपनी गाड़ियों की कीमतें घटा दीं। महेंद्रा कार के मेरठ रोड स्थित शोरूम के सीईओ कंवलजीत सिंह ने बताया कि सोमवार को शोरूम से 23 सवारी गाड़ियों की बिक्री हुई। उन्होंने बताया कि महेंद्रा की कारों की बिक्री पर 1.27 लाख से लेकर 1.43 लाख रुपये का लाभ ग्राहकों को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ रोड स्थित विहान मोटर्स के निदेशक अभिनव कुच्छल ने बताया कि दुपहिया वाहनों की बिक्री भी खूब हुई। बताया कि सोमवार को हीरो कंपनी की 150 सीसी की 90 स्पलेंडर प्लस बाइक और 30 एचएफ डीलक्स एवं इतनी ही स्कूटी की बिक्री हुई। नई जीएसटी दर से दुपहिया वाहन पर ग्राहक को छह हजार रुपये से अधिक का लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed