फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Caretaker of cow shelter accused of negligence

Muzaffarnagar News: गोशाला में केयरटेकर पर लगाया लापरवाही का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Caretaker of cow shelter accused of negligence
खतौली। गांव गंगधाड़ी में गोशाला में लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। एसडीएम राजकुमार भारती ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। गोशाला में बीमार गोवंश के उपचार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गांव दाहौड़ के ग्रामीण मंगलवार को गांव गंगधाड़ी गोशाला में पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का कहना था कि गोशाला के गेट के निकट तीन दिन से एक गाय बीमार हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों ने उसे गोशाला में रखकर उसका उपचार कराने के कहा लेकिन केयरटेकर ने अनसुना कर दिया। आरोप लगाया कि केयरटेकर ने कई मृत पशुओं को गोशाला में ही दबा रखा है। पशु के मरने की वह किसी को कोई जानकारी नहीं देता। गोशाला में सीसीटीवी कैमरे भी गायब हैं और बोर्ड भी हटाया गया है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजकुमार भारती ने गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल अग्रवाल को बीमार पशुओं के उपचार करने का निर्देश दिया। ग्राम सचिव को प्रतिदिन फोटो के साथ रिपोर्ट भेजने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने कहा गोशाला में लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। हंगामा करने वालों में अनिल चौहान, कप्तान सिंह, गौरव, सुजीत, शक्ति, जितेंद्र, गगन, कपिल, अभिषेक, हिमांशु ग्रामीण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed