फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car saved from falling in Gangnahar

गंगनहर में कार गिरने से बाल बाल बची

Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Car saved from falling in Gangnahar
गंगनहर में कार गिरने से बची
विज्ञापन

खतौली। कांवड़ मार्ग पटरी पर गंगनहर में एक कार अनियंत्रित होकर गिरने से बाल बाल बच गई। कार सवार पूरा परिवार हादसे में घायल होने से भी बच गया। अगर कार गंगनहर में गिर जाती तो, बड़ा हादसा हो सकता था।

गाजियाबाद निवासी संजीव अग्रवाल पुत्र हरशरण अग्रवाल अपनी पत्नी पूनम अग्रवाल, पुुत्र सतीश व दो बेटियों रेणु व पिंकी को साथ लेकर मंगलवार की शाम करीब 6 बजे हरिद्वार जा रहा था। कांवड़ पटरी मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर कार गंगनहर में गिरने से बाल बाल बच गई। गनीमत यह रही कि कार गंगनहर की दीवार से टकराते ही काफी दूर तक घिसटते हुए चली गई। इस दौरान कार में सवार महिलाओं की चीखपुकार निकल गई थी। कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरने से बच गई। अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed