फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car fell into the canal, the young man's death

नहर में गिरी कार, पेट्रोल पंप मालिक की मौत  

Tue, 14 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Car fell into the canal, the young man's death
गंगनहर में बेकाबू होकर गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
गंगा स्नान के लिए परिवार के साथ शुक्रताल जा रहे तीर्थयात्रियों की कार सामने से आ रहे वाहन  को बचाने के प्रयास में गंगनहर में जा गिरी। हादसे में कार चालक पेट्रोल पंप मालिक की मौत हो गई। उसकी पत्नी और बेटी को लोगों ने किसी तरह बचा लिया। 
विज्ञापन


बागपत जनपद  के थाना सिंघावली अहीर के ग्राम हजूराबाद गढ़ी निवासी जितेंद्र पुत्र वेदपाल अपनी पत्नी अमरेश और बेटी नेहा के साथ मंगलवार दोपहर आल्टो कार द्वारा गंगनहर कांवड़ मार्ग से शुक्रताल गंगा स्नान मेले में जा  रहा था। कार को जितेंद्र चला रहा था। जैसे ही वह काटका और जौली पुल के बीच पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिर गई।
विज्ञापन


कार के गिरते ही प्रयास कर नेहा कार से बाहर निकल आई और अथक प्रयास से अपनी माँ अमरेश को भी निकाल  लिया। काटका पुल के पास गंगनहर में नहा रहे कवाल के कुछ युवकों को जब घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर आ गए। उन्होेंने नहर में डूबी कार का पता लगा उसे रस्से आदि से बाहर निकला। लेकिन तब तक कार में सवार जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। मां और बेटी को उपचार के लिए जानसठ अस्पताल भेजा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक  जितेंद्र किसान के साथ-साथ बागपत में पेट्रोल पम्प के मालिक भी थे। मृतक का भाई धीरज उज्जवल  बागपत का जिला पंचायत सदस्य और रालोद पश्चिमी यूपी का उपाध्यक्ष है। धीरज उज्जवल ने भोपा थाने पर प्रार्थना पत्र देकर बिना किसी कार्रवाई के जितेंद्र के शव सुपुर्दगी में लिया। सूचना पर एसपी देहात  राकेश कुमार जौली, सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश, थाना प्रभारी पीपी सिंह सहित  थाना सिखेड़ा पुलिस भी मौके पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed