फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Car fell into drain in fog, five injured

Muzaffarnagar News: कोहरे में कार रजबहे में गिरी, पांच घायल

Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Car fell into drain in fog, five injured
फोटो संख्या-2- रतनपुरी क्षेत्र में कोहरे में कार रजबहे में गिरी पड़ी। स्रोतः संवाद
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। खतौली-फुलत मार्ग पर घने कोहरे के कारण कार रजबहे में गिर गई। कार सवार शाहपुर निवासी पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी पांच व्यक्ति कार में सवार होकर शाहपुर से खतौली जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे जब वह लोग खतौली-फूलत मार्ग पर स्थित रजबहे के पुल पर पहुंचे, तो घने कोहरे के कारण चालक पुल की टूटी हुई रेलिंग को नहीं देख सका और कार रजबहे में गिरकर पलट गई। हादसे में कार सवार व्यक्तियों को मामूली चोटें आई। कार सवार सभी व्यक्ति कार से बाहर निकलकर पीछे चल रही दूसरी गाड़ी में सवार होकर अपने गतंव्य की ओर रवाना हो गए। मार्ग पर रजबहे की रेलिंग पिछले कई माह से टूटी पड़ी है। आला अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन रेलिंग को ठीक नहीं किया गया। इसी वजह से कार रजबहे में गिरकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed