{"_id":"62e2d476c4494976a1213642","slug":"candles-lit-at-holi-chowk-condolence-meeting-held-at-home-muzaffarnagar-news-mrt598878495","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली चौक पर जलाई मोमबित्तयां, घर पर हुई शोक सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली चौक पर जलाई मोमबित्तयां, घर पर हुई शोक सभा
विज्ञापन
सिसौली में फौजी कार्तिक बालियान के चित्र पर पुष्प अर्पित करते श्रद्वाजलि देते केद्रीय राज्यमंत?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कार्तिक को दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
भौराकलां। सेना के जवान कार्तिक को श्रद्धांजलि देने के लिए सिसौली स्थित आवास पर शोक सभा हुई। शाम के समय कसबे के होली चौक पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सेना के जवान की मौत दुखद है। वह पीड़ित परिवार की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
सिसौली निवासी कार्तिक बालियान की कांवड़ यात्रा के दौरान रुड़की-मंगलौर के बीच हरियाणा के पानीपत के कांवड़ियों के साथ झगड़े मे मौत हो गई थी। कार्तिक की तैनाती गुजरात के जामनगर में थी और वह कांवड़ के लिए ही छुट्टी लेकर आया था। रुड़की पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को सिसौली की पट्टी लेपरान स्थित किसान योगेंद्र सिंह के आवास पर कार्तिक की शोक सभा का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान , भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत , पूर्व मंत्री योगराज सिंह , बुढ़ाना के रालोद विधायक राजपाल सिंह बालियान , मीरापुर विधायक चंदन चौहान, नितिन बालियान, मास्टर बिजेंद्र सिंह, गौरव टिकैत समेत क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उधर, शाम के समय कसबे के होली चौक पर मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। कसबे के व्यापारियों और आसपास के लोग शामिल हुए।