फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Candidates who give greed will have to suffering

प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम

Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Candidates who give greed will have to suffering
जानसठ क्षेत्र में चुनाव संबंधी बैठक लेते डीएम व एसएसपी। - फोटो : KHATAULI
प्रलोभन देने वाले प्रत्याशियों को भुगतना पड़ेगा अंजाम
विज्ञापन

जानसठ (मुजफ्फरनगर)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर डीएम और एसएसपी ने सोमवार को गांव सालारपुर और चित्तौड़ा में प्रत्याशियों की बैठक ली। एसएसपी ने प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को सीधे शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि मतदाताओं को किसी भी तरह का प्रलोभन न दें और न ही किसी तरह की भीड़ इकट्ठा करें, अन्यथा अपना चुनाव भूल जाएं। उनके साथ क्या होगा, यह 20 अप्रैल के बाद पता लगेगा।

गांव सालारपुर और चित्तौड़ा में आयोजित बैठक में एसएसपी अभिषेक यादव ने बागोवाली प्रकरण की जानकारी देते हुए कहा कि एक प्रत्याशी ने भीड़ इकट्ठा की और कहा कि तुम मुझे प्रधान बनाओ, इंस्पेक्टर को मैं देख लूंगा। अब वह प्रधान फरार है और उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। अब तो वह 20 अप्रैल के बाद ही दिखेगा, जिससे उसका चुनाव तो गया। यदि किसी और प्रत्याशी ने भी भीड़ इकट्ठा की और मतदाताओं को किसी तरह का प्रलोभन दिया। या फिर अपने चार-पांच लड़के गांव में खड़े कर मतदाताओं से उनकी वोट के बारे में पूछने की कोशिश की, तो फिर वे भी अपना चुनाव भूल जाएं। उनका क्या होगा, यह तो 20 अप्रैल के बाद ही बताऊंगा। एसएसपी ने कहा कि 19 अप्रैल को वोट डालिए और घर चले जाइए। यदि कोई भी बेवजह घूमता मिला तो उठा लिया जाएगा। थाना बहुत बड़ा है, रात दो बजे के बाद सोचेंगे, उसका क्या करना है ? प्रत्याशी भी सुन लें, यदि तुम्हें थाने में बैठा लिया तो पता भी नहीं चलेगा कि तुम्हारे चुनाव में क्या हुआ। इसलिए ईमानदारी से चुनाव लड़ें, अन्यथा मुकदमे के साथ ही पुलिस कार्रवाई का भी सामना करने को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed