फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Canara Bank was locked out and protest was held, Union Minister also arrived

Muzaffarnagar News: शाहपुर - केनरा बैंक पर तालाबंदी कर दिया धरना, केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे

Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Canara Bank was locked out and protest was held, Union Minister also arrived
- गबन का रुपया पीड़ित खाताधारकों के खातों में न आने से गुस्साए भाकियू
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गबन का रुपया पीड़ित खाताधारकों के खातों में न आने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं ने केनरा बैंक पर तालाबंदी कर धरना दिया। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने पहुंच कर बैंक अधिकारियों को समस्या का समाधान जल्द कराने के निर्देश दिए। उधर, भाकियू कार्यकर्ताओं ने सभी पैसा खातों में जमा न होने तक बैंक में तालाबंदी कर रोजाना धरना देने की चेतावनी दी है।

कस्बे की केनरा बैंक की शाखा पर तैनात एकल खिड़की परिचालक कर्मचारी अनूप शर्मा ने शाखा के दर्जनों ग्राहकों के खाते में धोखाधड़ी कर लाखों रुपये का गबन कर लिया था। खाताधारक अपनी रकम वापस करने की मांग को लेकर कई बार बैंक पर धरना दे चुके हैं। शुक्रवार को एक बार फिर भाकियू के मंडल सचिव सत्येंद्र प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पहुंच कर शाखा प्रबंधक सहित सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल कर शाखा की तालाबंदी कर दी और धरना देकर बैठ गए। कर्मचारियों को अपने बीच में बैठा लिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद बैंक के डिवीजनल मैनेजर भजन सिंह रावत व सीनियर मैनेजर कमल ने पहुंच कर बताया कि करीब 40 लाख रुपया पीड़ितों के खातों में जमा कराया जा चुका है। शेष 27 लाख दस हजार रुपये के बारे में जांच चल रही है। इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक सभी पीड़ितों का रुपया उनके खातों में वापस नहीं आता तब तक कार्यकर्ता शाखा के कार्य दिवस के दिन सुबह साढ़े नौ बजे से सायं साढ़े पांच बजे तक शाखा की तालाबंदी कर धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान वहां से गुजरते समय केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने धरने पर पहुंच कर जानकारी ली और बैंक अधिकारियों को पीड़ितों की समस्या का समाधान जल्द कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंक के उच्च अधिकारियों से भी वार्ता की। धरने पर बबलू बालियान, सोनू कुमार, रतन सिंह, मंगेश त्यागी, मनोज त्यागी, संजीव देशवाल, उपेंद्र कुमार, दीपक बालियान, जुल्फिकार कुरैशी व नौशाद कुरैशी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed