{"_id":"5ee265f58ebc3e42df17f407","slug":"can-crush-up-to-15-in-mansoorpur-mill-muzaffarnagar-news-mrt4859713192","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंसूरपुर मिल में चल सकती है 15 तक पेराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंसूरपुर मिल में चल सकती है 15 तक पेराई
विज्ञापन
मंसूरपुर मिल में चल सकती है 15 तक पेराई
मुजफ्फरनगर। जिले की खतौली चीनी मिल और सहकारी चीनी मिल मोरना ने अपने पेराई सत्र का समापन कर दिया है। अब जिले में केवल मंसूरपुर चीनी मिल में पेराई चल रही है। मंसूरपुर मिल के 15 जून तक चलने की संभावना हैं।
जिले में गन्ने का रिकार्ड उत्पादन होने के कारण इस बार चीनी मिलें देरी तक चल रही है। खतौली चीनी मिल में बृहस्पतिवार को पेराई सत्र का समापन हो गया है। चीनी मिल ने अपने क्षेत्र के सभी गन्ने की पेराई करने का दावा किया है। इससे पहले सहकारी चीनी मिल मोरना भी बंद हो गई है। जिले में अब केवल एक मात्र मंसूरपुुर चीनी मिल में पेराई चल रही है। इसमें 15 जून तक पेराई होने की संभावना है। जिले में पहली बार जून माह में इतनी देरी तक चीनी मिलें चली हैं। सबसे पहले यहां भैंसाना, खाईखेडी और टिकौला मिल बंद हुई। इसके बाद रोहाना ने पेराई का समापन किया। तितावी मिल जून के पहले सप्ताह में बंद हुई। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक किसान के गन्ने की चीनी मिलों ने खरीद की है, जो गन्ना बचा है उसकी पेराई मंसूरपुर चीनी मिल करेगी।