फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cameras will take place at the depot

धुआं उड़ाने वालों की खैर नहीं, रोडवेज डिपो में लगेंगे कैमरे 

Wed, 29 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 29 Mar 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Cameras will take place at the depot
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
साफ सफाई के आदेश के बाद अब डिपो को तीसरी आंख की नजर में रखा जाएगा। डिपो में सीसीटीवी कैमरे लगाकर धूम्रपान और सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी होगी। डिपो में बैठकर कश लगाने वालों की खैर नहीं होगी। अधिकारी फुटेज के माध्यम से तत्काल धूम्रपान करने वाले को पकड़कर जुर्माना वसूलेंगे। हर माह शासन को वीडियो क्लिप भी भेजनी होगी।
विज्ञापन

      
मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ योगी ने सरकारी कार्यालयों में पान-गुटखा पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही साफ सफाई के निर्देश दिए हैं। रोडवेज के अपर प्रबंधक निदेशक के विजयेंद्र पांढिण्यन ने डिपो अधिकारियों को कार्यालयों और परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


कैमरों के बूते पर परिसर में होने वाले धूम्रपान पर नजर रखी जाएगी। अधिकारी वीडियो क्लिप के आधार पर डिपो में पान-गुटखा थूकने, बीड़ी-सिगरेट का धुआं उड़ाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। नियमों का पालन न करने वालों से अधिकारी जुर्माना वसूलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माह में कितने लोगों पर कार्रवाई की गई और कितना जुर्माना वसूला गया। इसका भी रिकार्ड हर माह की पांचवीं तारीख को शासन को भेजना होगा। उधर, डिपो में कर्मचारियों और चालक-परिचालक को भी साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए हैं। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि कैमरे लगाने के निर्देश आए हैं। इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही कैमरे लगवा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed