फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Calling his wife a psychopath, he was beaten up and thrown out of the house.

पत्नी को मनोरोगी बता मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Calling his wife a psychopath, he was beaten up and thrown out of the house.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवबंद। विवाहिता को मानसिक रूप से कमजोर बता ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

बुधवार को मंझौल गांव निवासी किरण अपनी मां और बहन के साथ कोतवाली पहुंची। यहां उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उसकी शादी भायला कलां गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। किरण का आरोप है कि तीन दिन पूर्व पति ने उसके साथ जमकर मारपीट की और विक्षिप्त होने का आरोप लगाकर उसे घर से निकाल दिया। उन्होंने बताया कि मारपीट से वह बुरी तरह सहम गई और इसी डर की वजह से वह ससुराल से निकाले जाने के बाद एक जंगल में छिपी रही। कुछ महिलाओं ने उसे देखा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed