फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Called from home by phone, murdered and threw the body in the sugarcane

Muzaffarnagar News: फोन कर घर से बुलाया, हत्या कर शव ईख में फेंका

Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Called from home by phone, murdered and threw the body in the sugarcane
ककरौली। थाना ककरौली क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी सोनू (29) को कॉल कर घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। उसका शव ईख के खेत में फेंक दिया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने मौका मुआयना किया। घटनास्थल से पुलिस को कोल्ड ड्रिंक की दो कैन व खून लगा मुड़ा हुआ एक चाकू मिला है। खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी नसीम किसी काम से तिस्सा जा रहा था। खेड़ी फिरोजाबाद- रुड़कली मार्ग पर रुड़कली चौराहे के निकट सड़क किनारे एक बाइक पड़ी मिली। पास ही ईख के खेत में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया, तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। गांव निवासी कंवरपाल ने मृतक की पहचान अपने बेटे सोनू के रूप में की। युवक के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पाकर एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई भी माैके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

घटनास्थल से पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक की दो केन व खून लगा मुड़ा हुआ चाकू बरामद किया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विज्ञापन

मृतक सोनू अविवाहित था। उसके परिवार में पिता कंवरपाल, मां सुमन देवी, भाई कपिल व बहन अंजलि है। मृतक के भाई कपिल ने बताया कि उसका भाई सुबह 10 बजे खेत से काम निपटाकर घर आया था। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। तो वह बिना बताए घर से बाइक लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक बजे सोनू की हत्या होने का पता चला। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की बात कही। सीओ देवव्रत वाजपेई ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नही दी है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed