फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Called for boycott of nano urea in monthly panchayat

Muzaffarnagar News: - मासिक पंचायत में नैनो यूरिया के बहिष्कार का किया आह्वान

Thu, 18 Jul 2024 04:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Called for boycott of nano urea in monthly panchayat
सिसौली । भाकियू की पंचायत में किसानों से एकजुटता का आह्वान किया गया। संगठन 20 जुलाई को सहारनपुर और 22 जुलाई को अलीगढ़ के टप्पल में किसानों की समस्याओं पर पंचायत करेगा। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर नौ अगस्त को जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर परेड निकाली जाएगी। शामली के किसान भाज्जू कट पर प्रदर्शन करेंगे। किसानों से नैनो यूरिया के बहिष्कार का आह्वान किया।
विज्ञापन

बुधवार को किसान भवन पर आयोजित पंचायत में भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान परेशान हैं। अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। संगठन मजबूत होगा तो किसानों की समस्याओं का समाधान भी होगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि नशाखोरी से दूर रहना होगा।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा किसानों को नैनो यूरिया खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है। किसान नैनो यूरिया का बहिष्कार करें। अधिकारी बेलगाम हो गए हैं, संगठन को मजबूत करना होगा। सरकार सामने नहीं आएगी। किसानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जाएंगेद। नौजवानों को नौकरी और इंटरव्यू तक नहीं जाने दिया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा मजबूती से काम कर रहा है, जिस कारण सरकार का दिमाग भी ठीक हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल के व्यापारियों का नहीं होने देंगे उत्पीड़न : टिकैत
सिसौली। चरथावल में सड़क चौड़ीकरण के मुद्दे पर भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के मध्य 28 फीट सड़क चौड़ी करने का समझौता हुआ था। कुछ सरकारी संगठन 40 फीट सड़क चौड़ी करने की बात कर रहे हैं। अगर सिखेड़ा गांव में बाईपास बन सकता है तो चरथावल में भी बन जाएगा। व्यापारी करीब 32 फीट सड़क छोड़कर निर्माण शुरू कर दें और अधिकारी कान खोलकर सुन ले कि संगठन व्यापारियों के साथ हैं। संवाद
भविष्य में किसानों को फसल बेचने की समस्या होगी
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि संगठन पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसानों के सामने बहुत समस्याएं आने वाली हैं। बिजली, खाद, पानी के साथ फसल बेचने की समस्या होगी। किसानों को सहकारी समिति के स्तर पर काम करना होगा।

ये रहे मौजूद
हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष रतन मान, मंडल अध्यक्ष नवीन राठी, बाबूराम तोमर, जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, सतबीर सिंह, धीरज लाठियान, बतीशा खाप चौधरी शोकेंदर आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मदनपाल यादव और संचालन ओमपाल मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed