फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Call to unite in the meeting of Jat society

जाट समाज की बैठक में एकजुट होने का आह्वान

Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Call to unite in the meeting of Jat society
बुढ़ाना में जाट समाज की मीटिंग में मौजूद समाज के लोग। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना। आगामी नगर पंचायत चुनाव को लेकर आयोजित जाट समाज के लोगों की बैठक सभी वक्ताओं ने एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कस्बे के एक फार्म हाउस पर रविवार शाम जाट समाज के लोगों की बैठक हुई। जिसमें आगामी नगर पंचायत चुनाव का मुद्दा छाया रहा। भाजपा नेता ब्रजपाल सहरावत ने कहा कि चुनाव में समाज के लोगों को एकजुट होना चाहिए। समाज के जिस प्रत्याशी का पलड़ा भारी हो, उसी को अपना समर्थन करे। रालोद महिला नेता अनुपमा चौधरी ने कहा कि जब तक बिरादरी एकजुट नहीं होगी, उन्हें किसी भी काम में सफलता नहीं मिलेगी। उन्होंने बिरादरी के लोगों को चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने कहा कि यदि बिरादरी से दो भावी उम्मीदवारों को दो पार्टियों का सिंबल मिला, तो जिसका पलड़ा भारी होगा उसी को सभी समर्थन देंगे। अध्यक्षता तेजपाल सिंह ने और संचालन यशपाल सिंह ने किया। मौके पर प्रवीण ठेकेदार, यशपाल सिंह, डॉ. चंद्रपाल सिंह, बीरपाल राणा, मा. राममेहर, कंवरपाल सिंह, अनीता, संजीव पंवार, सचिन राणा, अंकुश व रामगोपाल सहित सैकड़ों समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed