{"_id":"68b212293e39bae0b709c847","slug":"cabinet-expansion-during-navratra-competition-between-pradeep-and-prasanna-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-153121-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदीप और प्रसन्न में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नवरात्र में मंत्रिमंडल विस्तार, प्रदीप और प्रसन्न में टक्कर
Sat, 30 Aug 2025 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंचायत चुनाव से पहले अक्तूबर में रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह पश्चिम यूपी में किसान-मजदूरों के बीच पहुंचेंगे। जनसभाओं की रूपरेखा तैयार की जा रही है। नवरात्र में मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। राज्यमंत्री के लिए सादाबाद के विधायक प्रदीप चौधरी और शामली विधायक प्रसन्न चौधरी के बीच टक्कर मानी जा रही है।
रालोद अध्यक्ष शुक्रवार को क्षेत्र के गांव गढ़ी नौआबाद स्थित रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान के आवास पर पहुंचे। विधायक और पदाधिकारियों के साथ यहां पर भविष्य की रणनीति पर राजनीतिक चर्चा भी की गई।
नया गन्रा पेराई सत्र शुरू होने से पहले रालोद एक बार फिर रंग में नजर आएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। अक्तूबर में गांधी जयंती से सभाओं और जनसंपर्क का अभियान पूरे महीने चलेगा। इसी दौरान गन्ना मूल्य भी घोषित होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बार सरकार भाव बढ़ाकर किसानों को तोहफा देगी।
विज्ञापन
रालोद अध्यक्ष ने गन्ना मूल्य पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लेकर बोले कि उन्हें किसानों की चिंता है। जब भी वह मंचों पर आते हैं तो किसान की बात करते हैं।