फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Businessman commits suicide following family dispute.

Muzaffarnagar News: पारिवारिक विवाद में व्यापारी ने की आत्महत्या

Sat, 04 Jul 2026 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Businessman commits suicide following family dispute.
- बंद घर में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुज़फ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में रहने वाले व्यापारी राहुल शर्मा (38) का शव बंद घर में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटका मिला। उसने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या की। पुलिस ने तीन दिन पहले आत्महत्या करना बताया।



शुक्रवार सुबह से नई बस्ती में एक घर के बाहर कुत्ते घूम रहे थे। शनिवार सुबह आसपास रहने वाले लोगों ने घर से आ रही बदबू के बारे में डायल 112 पुलिस को सूचना दी तब नई मंडी कोतवाली पुलिस टीम के साथ कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने पड़ोसियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा तो अंदर एक कमरे में राहुल शर्मा का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर काफी लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। घटना की जानकारी पाकर राहुल शर्मा की बुआ का बेटा मोहित शर्मा व अन्य मौके पर पहुंचे। मोहित ने बताया कि राहुल शर्मा की पत्नी आंचल छपार की रहने वाली है। वह कुछ दिन पहले दस साल की बेटी वाणी को लेकर मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभासद विकल्प जैन ने बताया कि उसके पिता पीएनबी में कैशियर थे। लगभग दो साल पहले उनका निधन हो गया था। मां का काफी पहले देहांत हो गया था। करीब एक सप्ताह पहले विवाद होने पर राहुल की पत्नी मायके चली गई थी। राहुल घर में अकेला रह रहा था। जिस कारण युवक तनाव और अवसाद में रहने लगा था। युवक का शव फंदे पर लटका मिला। उसके हाथ की नस भी कटी हुई थी।
संभवतः पहले उसने नस काटने कर आत्महत्या का प्रयास किया। बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या की। एमबीए करने के बाद उसने कई साल पहले गुरुग्राम में एक कंपनी में नौकरी की। नौकरी छोड़ कर अब वह पीठ बाजार नई मंडी में कान्हा शृंगार के नाम से दुकान करता था। माता-पिता की मौत के बाद वह पत्नी व बेटी के साथ घर में रहता था।
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवक बृहस्पतिवार रात घर आया और इसके बाद उसके घर का दरवाजा नहीं खुला था। संभवत: उसने उसी रात में आत्महत्या की हैं। उसका शव तीन दिन से फंदे पर लटका था। मौत को ज्यादा समय होने से बदबू आने लगी थी। बताया गया कि युवक अपनी पत्नी से परेशान था।



वर्जन
व्यापारी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। शव को मोर्चरी भेजा हैं। परिजनों ने अभी कुछ लिखकर नहीं दिया हैं। - राजू कुमार साव, क्षेत्राधिकारी नई मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed