फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Business affected on the first day of Shraddha

श्राद्ध लगते ही बाजारों में आया मंदी का दौर

Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Business affected on the first day of Shraddha
श्राद्ध के पहले दिन ही कारोबार हुआ प्रभावित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही शुरुआती दिन में ही बाजारों में कारोबार 25 फीसदी तक घट गया है। आने वाले दिनों में भी व्यापारी कारोबार 50 फीसदी गिरावट का अनुमान लगाए हुए हैं। इससे पहले ही कोविड-19 से जूझ रहे कारोबारी गहरे आर्थिक संकट में आ जाएंगे।
हिंदू धर्म की सनातन संस्कृति में 16 दिवसीय श्राद्ध पक्ष को पितृ पक्ष का पखवाड़ा माना जाता है। इसके चलते इस पखवाड़े में सभी प्रकार के मांगलिक, वैवाहिक और अन्य शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। ऐसे में हिंदू समाज द्वारा केवल जीवनोपयोगी आवश्यक सामान की ही खरीदारी की जाती है। इस बार श्राद्ध पक्ष बुधवार (आज से) शुरू हुए हैं और पहले ही दिन इसका सीधा असर बाजारों में देखा गया। कारोबारियों की मानें तो श्राद्ध पक्ष के पहले ही दिन बाजार में हिंदू समाज की भीड़ कम हुई है, जिससे कारोबार को करीब 25 फीसदी का बड़ा झटका लगा है। इलेक्ट्रॉनिक, रेडीमेड गारमेंट, सराफा, हैंडलूम जैसे सामानों की बिक्री तो पहले ही दिन लगभग 50 फीसदी तक कम हो गई है। अन्य सामान की बिक्री पर भी करीब 25 फीसदी गिरावट का असर देखा गया है। हालांकि मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में श्राद्ध पक्ष का खास असर नहीं देखा गया है। सराफा बाजार, मोलाहेड़ी मार्केट व एसडी मार्केट में भी बिक्री करीब 50 फीसदी तक गिरी है। कारोबारियों द्वारा आने वाले दिनों में कारोबार में अभी करीब 50 फीसदी की ओर गिरावट आने की संभावना व्यक्त की जा रहीं हैं। वहीं, इससे अगले मास में भी कारोबारी संभावनाएं काफी कम ही नजर आ रहीं हैं।
विज्ञापन

इन्होंने कहा .........
- रेडीमेड वस्त्र एसोसिएशन के अध्यक्ष बिजेंद्र गोयल का कहना है कि शुरुआती दिन में ही काम करीब 25 प्रतिशत घट गया है, जिसमें श्राद्ध पक्ष के अंत तक करीब 50 फीसदी की और भी गिरावट आने की संभावना है। वहीं, आने वाला अधिकमास भी कारोबार को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि बाजार में पहले ही दिन से श्राद्ध पक्ष का असर शुरू हो गया है। हिंदू समुदाय ने नया सामान खरीदना बंद कर दिया है और अगले 15 दिन तक बाजार में काम कम ही रहेगा।
- भगत सिंह रोड स्थित सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि शहर के सराफा बाजार में रोजाना अनुमानत: एक करोड़ रुपये का कारोबार होता है, जो पहले ही दिन काफी घट गया है। अगले 15 दिन में तो यह 60 प्रतिशत तक घटकर मात्र छह करोड़ तक ही रह जाएगा। वहीं, फिलहाल जो बिक्री हो रही है, वह एडवांस की है, जिसमें ग्राहक पेशगी देकर सामान दुकान पर ही छोड़कर चले जाते हैं।

- कपड़ा एसोसिएशन के अनिल नामदेव बताते हैं कि श्राद्ध पक्ष के चलते पहले ही दिन बिक्री करीब 25 फीसदी तक घट गई है। सनातन परंपरा में नए कपड़े की खरीदारी और उसे पहनना अशुभ माना जाता है। ऐसे में लोग नए कपड़ों की खरीदारी से परहेज करते है। आने वाले दिनों में इसमें 50 फीसदी तक की ओर गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed