फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bus service started from Muzaffarnagar depot to Bareilly, Jalandhar

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर डिपो से बरेली, जालंधर के लिए बस सेवा शुरू

Tue, 26 Sep 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 26 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bus service started from Muzaffarnagar depot to Bareilly, Jalandhar
- इस बस ने सोमवार दोपहर एक बजे से फर्राटा भरना शुरू कर दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो ने बरेली से जालंधर के लिए बस सेवा शुरू की है। अब इस मार्ग पर सफर करना आसान होगा। इस मार्ग पर सफर करने वाली यह पहली बस है। बस का किराया साधारण रखा गया है। इस बस ने सोमवार दोपहर एक बजे से फर्राटा भरना शुरू कर दिया है।
मुजफ्फरनगर डिपो के अधिकारियों के प्रयासों के चलते हाल ही में आधा दर्जन बसें लंबी दूरी के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई हैं। अधिकारी काफी समय से मुजफ्फरनगर डिपो की बरेली से जालंधर के लिए बस सेवा शुरू कराने के लिए प्रयासरत थे। इसी के चलते मुजफ्फरनगर डिपो को नई बस के रूप में सफलता मिली है। अब बरेली से पंजाब के जालंधर का सफर आसान होगा। इस मार्ग पर बस चलाने के लिए मुजफ्फरनगर डिपो को परमिट मिल गया है। अधिकारियों ने बस का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि इस बस ने सोमवार दोपहर एक बजे से फर्राटा भरना शुरू कर दिया है। यह बस मुजफ्फरनगर से चलकर वाया बिजनौर रात में दस बजे बरेली पहुंचेगी और वहां से चलकर सवा बारह बजे रात में मुरादाबाद और इसके बाद साढ़े तीन बजे मेरठ पहुंचेगी। सुबह पांच बजे मुजफ्फरनगर इसके बाद जालंधर के लिए रवाना हो जाएगी। अब से पहले जालंधर व अमृतसर के लिए बस सेवा थी लेकिन, बरेली से जालंधर तक मुजफ्फरनगर डिपो की कोई बस नहीं चलती थी। यह पहली बस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed