फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bullets in a gunfight among the youth, one injured

युवकों के बीच कहासुनी में चली गोली, एक घायल

Sun, 24 Nov 2019 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
Bullets in a gunfight among the youth, one injured
देवबंद (सहारनपुर)। जंगल में शिकार खेलने गए तीन युवकों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। इस दौरान चली गोली से एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीन के खिलाफ हत्या के प्रयास में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

अंबहेटा शेखां निवासी सालिम पुत्र वारिस को गांव के ही उसके तीन साथी इबादुलापुर के जंगल में शिकार करने के लिए घर बुलाकर ले गए थे। परिजनों के मुताबिक शिकार के बाद जब सालिम अपने साथियों के घर लौट रहा था तो उनके बीच किसी पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक युवक ने सालिम के पैर में गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत शर्मा ने बताया कि घायल युवक के पिता वारिस ने गांव के ही अहसान, शराफत व इश्तियाक के खिलाफ जान से मारने का प्रयास समेत कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पूर्व में परिजनों ने दी थी लूट की सूचना
देवबंद। शनिवार की रात्रि गांव इबादुलापुर के जंगल में गोली लगने से घायल हुए युवक के मामले को शुरूआत में परिजन लूटपाट का होना बता रहे थे। परिजनों का आरोप था कि पांच बदमाशों ने सालिम को गोली मारकर 50 हजार रुपये लूट लिए है। जिसके चलते पुलिस के आलाधिकारियों के होश उड़ गए, लेकिन जैसे ही मामले की जांच शुरू हुई तो पूरा मामला शिकार के बाद युवकों में हुई कहासुनी का निकला। कोतवाल ने बताया कि मामला शिकार खेलने को लेकर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed