फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bulandshahr Youth

बुलंदशहर के युवाओं ने बहाया पसीना  

Sun, 04 Dec 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
Bulandshahr Youth
युवकों के पास मिला आपत्तिजनक सामान। - फोटो : अमर उजाला
सेना भर्ती के चौथे दिन बुलंदशहर की चार तहसीलों के युवाओं ने चयनित होने के लिए खूब पसीना बहाया। चेकिंग के बाद भर्ती केंद्र पर दाखिल कराए गए हजारों युवकों में से मात्र 565 का ही चयन हो पाया। दिनभर बड़ी तादाद में अभ्यर्थी भर्ती स्थल के आसपास मंडराते रहे। पुलिस को कई बार बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा। तलाशी के दौरान कई युवकों से नशे के इंजेक्शन, कारतूस और अन्य प्रतिबंधित सामान भी मिला।    
विज्ञापन

 
शहर में चल रही सेना की भर्ती के लिए शनिवार को बुलंदशहर की चार तहसीलों सिकंदराबाद, बुलंदशहर सदर, अनूपशहर और डिबाई के युवाओं का नंबर आया। ठंड होने के बावजूद देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों युवाओं की भीड़ रात करीब दो बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर जुटनी शुरू हो गई थी। सुबह राइफल क्लब में इकट्ठा हुए युवकों की सेना कर्मचारियों ने तलाशी लेकर नुमाइश ग्राउंड में दाखिल कराया। सेना द्वारा लगवाई गई 1600 मीटर की रेस में दर्जनों युवक थकने और एक दूसरे से भिड़ने के कारण गिर गए। कुल 7081 अभ्यर्थियों से रेस, पुशअप आदि कराने के बाद 565 अभ्यर्थी सेना के लिए चुने गए।
विज्ञापन


भर्ती के दौरान हजारों की संख्या में युवक स्टेडियम के आसपास मंडराते रहे। कई बार पुलिस को बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ना पड़ा।  इससे पूर्व सेना के कर्मचारियों द्वारा अभ्यर्थियों की तलाशी के दौरान युवाओं के पास काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान मिला, जिसमें एक कारतूस, पंच, नशे के इंजेक्शन, मारपीट करने की चीजें आदि सामान मिला। तुरंत पुलिस को मौके पर बुलवाया गया। जिस युवक से कारतूस मिला, पुलिस उसे पकड़कर ले गई।       
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तहसीलों से आएंगे अभ्यर्थी      
मुजफ्फरनगर। शहर में चल रही सेना की भर्ती के लिए आज फिर दोबारा से बुलंदशहर की तीन तहसीलों के युवाओं को सेना में जाने का मौका मिलेगा। इसके लिए बुलंदशहर की स्याना, शिकारपुर और खुर्जा तहसील के युवाओं को मौका मिलेगा। इसके लिए 6820 अभ्यर्थियों के आने की संभावना है। दो दिन से बुलंदशहर के युवकों की भारी भीड़ शहर में नजर आ रही है। सेना ने लगातार दो दिन बुलंदशहर के युवकों को भर्ती का मौका दिया है।       

भारत माता की जय के गूंजे जयकारे      
मुजफ्फरनगर। शहर में भर्ती के लिए युवा भर्ती स्थल के बाहर और भीतर भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए। सेना में जाने के जोश को बढ़ाने के लिए ट्रैक पर दौड़ते समय और शहर में भी कई जगहों पर युवा भारत माता की जय के नारे लगाते नजर आए।       


मिलावटी दूध बेचने वाले को पकड़ा      
मुजफ्फरनगर। सेना में भर्ती के लिए आने वाले युवाओं से भी धोखाधड़ी करने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार रात पाउडर का दूध बेचने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। जीआईसी मैदान के बाहर खालापार निवासी युवक इरशाद भर्ती के लिए आए युवाओं को दूध बेच रहा था। दूध का स्वाद ठीक नहीं लगने पर युवकों को शक हुआ तो उन्होंने उसके ठेले की तलाशी ली तो उसमें नीचे खराब दूध के पाउडर मिले। नाराज अभ्यर्थियों ने उसे पकड़ लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तभी युवाओं ने उसे छोड़ा।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed