फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BTC exam starts from tomorrow, preparations complete

Muzaffarnagar News: बीटीसी की परीक्षा कल से शुरू, तैयारी पूरी

Sat, 06 Jan 2024 06:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
BTC exam starts from tomorrow, preparations complete
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिले में डीएलएड (बीटीसी) के द्वितीय एवं चतुर्थ समेस्टर की परीक्षा कल (सोमवार) से शुरू होंगी। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई हैं। शहर के ही एसडी इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना और परीक्षा प्रभारी सहित अन्य अधिकारियों ने कॉलेज में पहुंचकर सीट प्लान पूरा कराया।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि आठ जनवरी से डीएलएड (बीटीसी) की चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होंगी, जो 10 जनवरी तक चलेंगी। इसके बाद चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 11, 12 और 13 जनवरी को होगी। दोनों सेमेस्टर की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी। इसके लिए रोडवेज बस स्टैंड के पास एसडी इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया। वरिष्ठ परीक्षा प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि द्वितीय सेमेस्टर के लिए 809 और चतुर्थ सेमेस्टर के लिए 840 यानि दोनों ही सेमेस्टर में कुल 1649 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए शनिवार को पर्यवेक्षक/मजिस्ट्रेट एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना प्रवीण कुमार, डायट प्राचार्य संजय रस्तोगी और परीक्षा प्रभारी राजीव गुप्ता की मौजूदगी में सिटिंग प्लान पूरा कराया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा को सीसीटीवी कैमरे और पर्यवेक्षक/मजिस्ट्रेट एसडीएम न्यायिक बुढ़ाना प्रवीण कुमार व परीक्षा प्रभारी राजीव गुप्ता की निगरानी में कराया जाएगा।
विज्ञापन


------------

इनसेट

द्वितीय सेमेस्टर की किस दिन किस विषय की परीक्षा

वरिष्ठ परीक्षा प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि आठ जनवरी को प्रथम पाली (10 से 12 बजे) में वर्तमान भारतीय समाज, प्रारम्भिक शिक्षा और द्वितीय पाली (1.30 से 3.30 बजे) में प्रारम्भिक शिक्षा के नवीन प्रयास, नौ जनवरी को प्रथम पाली (10 से 11 बजे) में विज्ञान और द्वितीय पाली (साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे) में गणित, 10 जनवरी को प्रथम पाली (10 से 11 बजे) में हिंदी और द्वितीय पाली (साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे) में अंग्रेजी विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

इनसेट

चतुर्थ सेमेस्टर की किस दिन किस विषय की परीक्षा

वरिष्ठ परीक्षा प्रभारी राजीव गुप्ता ने बताया कि 11 जनवरी को प्रथम पाली (10 से 12 बजे) में आरम्भिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास) और द्वितीय पाली (1.30 से 3.30 बजे) में शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन, 12 जनवरी को प्रथम पाली (10 से 11 बजे) में विज्ञान और द्वितीय पाली (साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे) में गणित, 13 जनवरी को प्रथम पाली (10 से 11 बजे) में हिंदी, द्वितीय पाली (साढ़े 11 से साढ़े 12 बजे) में अंग्रेजी और तृतीय पाली (दो से तीन बजे) में शांति शिक्षा एवं सतत् विकास विषय की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed