फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP Candidate List 2022 UP: Muslim Candidates in Budhana And Charthawal, New Faces at Muzaffarnagar and Meerapur Assembly Seats

BSP Candidate List: बसपा ने चार सीटों पर खोले पत्ते: बुढ़ाना और चरथावल में मुस्लिम उम्मीदवार, मुजफ्फरनगर, मीरापुर में बसपा ने उतारे नए चेहरे

Thu, 13 Jan 2022 09:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jan 2022 09:12 PM IST
सार

बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने बताया कि नेतृत्व ने चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस छोड़क र बसपा में शामिल हुए सलमान सईद को चरथावल से उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन
BSP Candidate List 2022 UP: Muslim Candidates in Budhana And Charthawal, New Faces at Muzaffarnagar and Meerapur Assembly Seats
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाजवादी पार्टी ने चार विधानसभा सीटों के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए सलमान सईद को चरथावल से उम्मीदवार बनाया गया है। बुढ़ाना में हाजी अनीस चौधरी चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


बसपा जिलाध्यक्ष सतीश कुमार रवि ने बताया कि नेतृत्व ने चार प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस छोड़क र बसपा में शामिल हुए सलमान सईद को चरथावल से उम्मीदवार बनाया गया है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से सुरेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, सदर विधानसभा सीट से पुष्पांकर पाल और बुढ़ाना विधानसभा सीट से मूल रूप से बागपत के टीकरी के रहने वाले हाजी अनीस चौधरी को बुढ़ाना से उम्मीदवार बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : तीन दिन में तीन मंत्रियों का इस्तीफा: अब आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी भी करेंगे साइकिल की सवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द ही मीरापुर और खतौली सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। बुढ़ाना और चरथावल सीट पर मुस्लिम प्रत्याशी उतारे जाने से यहां चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमशुद्दीन राईन, सहारनपुर मंडल सेक्टर प्रभारी आशीर्वाद आर्य और सत्यप्रकाश ने कहा कि बसपा ने साफ छवि के उम्मीदवार मैदान में उतारे है।

दो चुनाव लड़ चुके सलमान सईद
अब तक कांग्रेस में रहे सलमान सईद दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं। 2002 में मोरना सीट से चुनाव लड़े और इसके बाद 2016 में सदर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर उपचुनाव लड़े। दोनों बार ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

छह दशक से सियासत में सलमान का परिवार
पश्चिमी यूपी के सबसे पुराने कांग्रेस नेताओं में शामिल पूर्व मंत्री सईदुज्जमा के बेटे सलमान सईद बसपा में शामिल हो गए हैं। सलमान के दादा सईद मुर्तजा बीकेडी के टिकट पर 1969 में विधायक और 1977 में सांसद रहे। पिता सईदुज्जमां 1985 में मोरना से विधायक और 1999 में मुजफ्फरनगर से सांसद रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed