फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSP has stalled

बसपाइयों ने दिया धरना

Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 12 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
BSP has stalled
महावीर चौक स्थित बसपा कार्यालय पर धरना देते बसपा कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। बहुजन समाज पार्टी के नेताओं ने बीजेपी पर ईवीएम में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर ने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ के कारण ही भाजपा सत्ता में आई है। बसपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। वक्ताओं ने चुनाव की बैलेट पेपर की व्यवस्था फिर से बहाल करने की मांग उठाई।             
विज्ञापन


पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को बसपा के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में बसपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मलूक नागर ने कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ के कारण ही बसपा हारी है। फर्जीवाड़ा कर भाजपा सत्ता में आई है। इसके लिए बसपा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। 13 अप्रैल को इस मामले की सुनवाई होगी। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि हमें न्याय मिलेगा। अब दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को एक होना होगा। पूर्व सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि बीजेपी ने केंद्र में सत्ता में होने का लाभ उठाया है। ईवीएम में गड़बड़ी की गई है।       
विज्ञापन


जोन कोआर्डिनेटर कुलवीर पाल, ब्रिजेश कुमार, पूर्व विधायक नवाजिश आलम, अनिल कुमार, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूरसलीम राना ने कहा कि पुरानी व्यवस्था बहाल होनी चाहिए। बैलेटे से ही चुनाव कराए जाएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमल गौतम और संचालन जियाउर्रहमान ने किया। इस दौरान राकेश शर्मा, शिवान सैनी, मांगेराम त्यागी, अंबरीश त्यागी, सुंदरलाल, नसीम मियां, प्रेमचंद गौतम, सत्यप्रकाश, राहुल कश्यप, लोकेंद्र सेन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed