{"_id":"634b0b0c3feb8660ee5b8028","slug":"bsf-jawan-martyred-after-being-washed-away-in-river-during-border-security-muzaffarnagar-news-mrt609764341","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा सुरक्षा के दौरान भगीरथी नदी में बह जाने से बीएसएफ का जवान शहीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा सुरक्षा के दौरान भगीरथी नदी में बह जाने से बीएसएफ का जवान शहीद
विज्ञापन
अमित कुमार
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। पश्चिम बंगाल के फरक्का में तैनात सीमा सुरक्षा बल का जवान नाव से गश्त के दौरान नदी में गिर गया। बहाव तेज होने के कारण जवान नदी में बह गया और उसकी मौत हो गई। शहादत की जानकारी खरड़ गांव में पहुंचते ही गम का माहौल बन गया।
फुगाना थाना क्षेत्र के खरड़ गांव निवासी चंद्रपाल के बेटा अमित कुमार बीएसएफ की 115वीं बटालियन में कार्यरत थे। इन दिनों अमित की पोस्टिंग फरक्का में चल रही थी। नदी की सीमा पर चौकसी के लिए अमित समेत बीएसएफ के जवानों का एक दल नाव से चौकसी कर रहा था। इस दौरान बहाव तेज होने के कारण अमित नाव से गिरकर पानी में बह गया। बीएसएफ ने राहत कार्य किया, लेकिन अमित को नहीं बचाया जा सका। जवान का शव बांग्लादेश की सीमा से बरामद हुआ है। खरड़ के प्रधान विकास कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गांव में सूचना मिलते ही गम का माहौल है।
किसान पिता के घर पसरा सन्नाटा
हादसे की जानकारी मिलते ही किसान पिता के घर सन्नाटा पसर गया। गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र मलिक, भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने शोक जताया है।
विज्ञापन
तस्करी रोकने के लिए गया था जवान
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। सीमा चौकी के जवान नदी के किनारे तस्करों की हरकत देखकर गश्त पर निकले थे। एनडीआरएफ की टीम ने नदी में शव की तलाश की।