फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   BSF jawan Anuj died of heart attack, cremation took place in sad atmosphere in village of Muzaffarnagar

BSF के जवान की मौत: अनुज का चेहरा देख बेसुध हुए परिजन, गांव में छाया मातम, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 03 May 2024 05:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 03 May 2024 05:12 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर निवासी बीएसएफ के जवान की मौत हो गई। पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। उधर, गांव में भी मातम पसर गया।

विज्ञापन
BSF jawan Anuj died of heart attack, cremation took place in sad atmosphere in village of Muzaffarnagar
जवान का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 32 वर्षीय बीएसएफ के जवान अनुज कुमार पुत्र सत्यबीर सिंह की पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद स्थित यूनिट में ही हार्ट अटैक से  मौत हुई। पोस्टमार्टम के बाद जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो कोहराम मच गया।

विज्ञापन


इसके बाद गमगीन माहौल में पूरे सैनिक सम्मान के साथ जवान अनुज के शव का अंतिम संस्कार किया गया। तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, सीओ बुढ़ाना गजेंद्रपाल सिंह, थाना प्रभारी अक्षय शर्मा ने सैनिक के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि प्रदान की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जिम ट्रेनर की मौत का मामला: मां ने पैर पकड़े; पिता ने घोंपा था चाकू..., पत्नी ने बताई वारदात की खौफनाक कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

2017 में भर्ती हुए थे अनुज कुमार
गांव सिकंदरपुर निवासी अनुज कुमार पुत्र सत्यबीर सिंह एक मई 2017 को दिल्ली सेंटर से बीएसएफ में कांस्टेबल के रूप में भर्ती हुए थे। भर्ती होने से दो माह पूर्व एक मार्च 2017 को ही अनुज की शादी मेरठ के मटोर निवासी सोनिया के साथ हुई थी। जिससे उन्हें एक चार वर्ष का बेटा अविकुंज है।

फिलहाल अनुज की तैनाती पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की 86 बटालियन में थी। उनकी यूनिट के एएसआई यशपाल सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को यूनिट में ही अनुज की तबीयत खराब हो गई थी, जिसे तुरंत यूनिट के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में अनुज को हार्ट ब्लॉकेज की समस्या का पता चला।

इसके बाद अनुज को नाजुक हालत में कोलकाता एम्स रेफर किया गया। जहां पूर्ण हार्ट ब्लॉकेज के कारण एक मई की सुबह डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अनुज के शव को फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट भेजा गया। 

वहीं, शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे अनुज का शव दिल्ली पहुंचा। जहां से 24 बटालियन के एसआई अनूप कुमार के नेतृत्व में बीएसएफ की टुकड़ी अनुज का शव लेकर दोपहर में गांव पहुंची। शव घर पहुंचते ही घर में गम का माहौल बन गया। सैनिक अनुज की पत्नी सोनिया, बहन प्रीति, भाई प्रवेश, माता संतोष और पिता सत्यवीर सिंह का रो-रोकर बुरा हाल था।

दिल्ली से आयी 24 बटालियन के जवानों ने पूरे सैनिक सम्मान के साथ मृत सैनिक अनुज को सलामी दी। इस दौरान तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी अक्षय शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने सैनिक के शव पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात सैनिक अनुज के खेत में ही उसके शव का अंतिम संस्कार किया गया। उसके अबोध बेटे अविकुंज ने शव को मुखग्नि दी। जिसे देखकर सभी की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed