फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिम ट्रेनर की मौत का मामला: मां ने पैर पकड़े; पिता ने घोंपा था चाकू..., पत्नी ने बताई वारदात की खौफनाक कहानी

Fri, 03 May 2024 12:59 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 03 May 2024 12:59 PM IST
विज्ञापन
Gym trainer death Meerut: Deepak wife told police that Mother held his feet; Father had stabbed him
जिम ट्रेनर की मौत - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के गंगानगर क्षेत्र के ईशापुरम निवासी जिम ट्रेनर दीपक की मौत के मामले में जो कहानी सामने आ रही है उसको सुनकर हर कोई हैरान है। दीपक की पत्नी शीतल ने पति की हत्या में सास और ससुर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



पुलिस दीपक के माता-पिता से पूछताछ कर रही है। दोनों को पुलिस ने घर के अंदर हिरासत में ले लिया है। वहीं, दीपक के पिता हवा सिंह की तरफ से दी गई तहरीर में पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही गई है।

Gym trainer death Meerut: Deepak wife told police that Mother held his feet; Father had stabbed him
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

गंगानगर थाना क्षेत्र की ईशापुरम कॉलोनी में रहने वाले हवलदार हवा सिंह तेवतिया सेना से रिटायर हैं। उनके तीन बच्चों में बेटी ज्योति, छोटा बेटा पंकज और बड़ा बेटा दीपक था। दीपक पहले जिम में ट्रेनर था। आजकल वह कुछ नहीं करता था। दीपक की शादी दो साल पहले बुलंदशहर के स्याना निवासी शीतल से हुई थी। उसके नौ महीने की बेटी मान्या है।

गुरुवार को दीपक की पत्नी शीतल ने गंगानगर थाने पहुंचकर जो तहरीर दी है उसमें बताया है कि शाम पांच बजे वो पहले फ्लोर पर बेटी के साथ बैठी थी। दीपक ग्राउंड फ्लोर पर पिता हवा सिंह और मां संता के साथ था। दीपक की चीख सुनकर शीतल नीचे दौड़ी तो उसने देखा कि ससुर हवा सिंह ने दीपक के पेट में चाकू घोंपा हुआ था। मां संता ने दीपक के पैर पकड़ रखे थे। 

Gym trainer death Meerut: Deepak wife told police that Mother held his feet; Father had stabbed him
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

सास-ससुर बेटी के नाम करना चाहते थे मकान
शीतल का कहना है कि ससुर पूरे मकान को बेटी ज्योति के नाम पर करना चाहते थे। दीपक इसका विरोध करता था। दीपक लगातार मांग कर रहा था कि मकान के तीन हिस्से किए जाने चाहिए। कई बार पहले भी इसको लेकर विवाद हो चुका था। शीतल के घर वाले भी दो दिन पहले इस मामले में समझौते के लिए आए थे। बुधवार को भी दीपक का मकान को लेकर पिता से विवाद हुआ था। 

हवा सिंह की तरफ से भी गंगानगर थाने में तहरीर दी गई है। इसमें कहा गया है कि दीपक जिम में काम करता था, जबकि उसकी पत्नी चाहती थी कि वह नौकरी करे। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद रहता था। दो दिन पहले शीतल के घर वालों में इसको लेकर दीपक पर दबाव बनाया था। इसी विवाद में दीपक ने पत्नी के उत्पीड़न से तंग आकर खुद को चाकू मारकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gym trainer death Meerut: Deepak wife told police that Mother held his feet; Father had stabbed him
शव लेकर जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला

मायके में ही रहती है दीपक की बहन
शीतल ने बताया कि उसकी ननद ज्योति की शादी यूपी पुलिस में सिपाही से हुई है। उसकी तैनाती शामली में है। ज्योति ने ईशापुरम में किराए पर मकान लिया हुआ है, लेकिन वह अपने घर पर ही ज्यादा रहती है। 


 
विज्ञापन
Gym trainer death Meerut: Deepak wife told police that Mother held his feet; Father had stabbed him
मृतक दीपक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शीतल को अपने साथ ले गए परिजन
सूरजकुंड पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शाम के समय परिजन शीतल और 9 माह की बच्ची मान्या के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह उसे अपने साथ लेकर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने शीतल के बयान दर्ज किए। उसके बाद परिजन उसे अपने साथ ले गए। दीपक का छोटा भाई पंकज सेना में कुपवाड़ा में तैनात है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वह मेरठ रवाना हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed